Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 हजार फीट पर प्लेन की खिड़की टूटी:पैसेंजर का सिर-कंधा बाहर निकले, पत्नी ने बचाया, दोनों पैर पकड़े रही; ग्रीस के एयरस्पेस की घटना

    19 hours ago

    1

    0

    ग्रीस के आकाश में एक फ्लाइट की खिड़की टूट जाने से बड़ा हादसा टल गया। इससे कैबिन में अचानक दबाव कम हो गया। उस खिड़की के नजदीक बैठे 61 साल के पैसेंजर का सिर और कंधे खिड़की से बाहर निकल गए। उस समय प्लेन 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। एक महिला पैसेंजर ने बताया कि बुजुर्ग को पास बैठी पत्नी ने बचाया। जैसे ही वह विंडो से बाहर निकलने लगे, उनकी पत्नी ने जोर से दोनों पैर पकड़ लिए। इसके बाद दूसरे पैसेंजर ने मदद की और उन्हें अंदर खींचा। अच्छी बात यह रही कि पीड़ित शख्स बेल्ट बांधे था, इससे वह बाहर नहीं फिंका। पूरी घटना का AI सीन रीक्रिएशन देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें… पहले विंडो के निकलने की फोटो देखिए पैसेंजर को जलने जैसी चोटें आईं यह घटना मैसिडोनिया के ऊपर हुई। फ्लाइट ग्रीस के थेसालोनिकी से जर्मनी के मेमिंगेन जा रही थी। विमान कंपनी रायनएयर ने बताया कि पैसेंजर को जलने जैसी चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत ठीक है। घायल यात्री सर्बिया का टूरिस्ट है। प्लेन ने सुबह 5.55 मिनट पर (ग्रीस के समय के अनुसार) थेसालोनिकी से उड़ान भरी थी। महिला ने बताया- टायर फटने जैसी आवाज आई इंजन के टुकड़े से खिड़की टूटने का अंदेशा ग्रीक मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, विमान के इंजन से अलग हुए किसी पुर्जे के टुकड़े की वजह से खिड़की टूट गई। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रायनएयर ने बयान जारी कर कहा कि विमान को वापस थेसालोनिकी लौटना पड़ा। विमान ने सामान्य तरीके से लैंडिंग की। सभी यात्रियों को सुरक्षित टर्मिनल पहुंचाया गया। एयरलाइन ने बताया कि बाकी यात्रियों को मेमिंगेन पहुंचाने के लिए एक दूसरा विमान भेजा गया। घटना की जांच जारी है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: एअर इंडिया फ्लाइट का इंजन बंद, पायलट का इमरजेंसी कॉल:मुंबई से बेंगलुरु जा रही थी, 20 मिनट में लौटी; टेकऑफ के दौरान चिंगारी भी दिखी मुंबई मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की एअरबस A320 Neo फ्लाइट AI2812 बुधवार-गुरुवार की देर रात उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद मुंबई एयरपोर्ट लौट आई। अधिकारियों ने बताया कि हवा में एक इंजन बंद होने पर पायलट ने रेडियो पर ‘PAN PAN’ कॉल दी, जिसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत-न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट फाइनल:पीएम बोले- ₹1.72 लाख करोड़ निवेश करेगा न्यूजीलैंड; ऑकलैंड में आज 40 हजार लोगों को संबोधित करेंगे
    Next Article
    स्पेन के जंगल में आग, 12 की मौत, VIDEO:4 लोग कार में जिंदा जले, 19 अब भी लापता; इलेक्ट्रिक वायर से आग की आशंका

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment