Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्पेन के जंगल में आग, 12 की मौत, VIDEO:4 लोग कार में जिंदा जले, 19 अब भी लापता; इलेक्ट्रिक वायर से आग की आशंका

    22 hours ago

    1

    0

    स्पेन के दक्षिणी हिस्से में एंडालूसिया के लॉस गैलार्डोस में शुक्रवार को जंगल की भीषण आग में 12 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 19 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों के मुताबिक आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई गई है। रॉयटर्स के मुताबिक, एक गाड़ी में चार लोग जिंदा जल गए। उनकी कार का स्टीयरिंग व्हील दाईं ओर था, जिससे वे ब्रिटिश लग रहे थे। वहीं, अपनी कारें छोड़ भागने की कोशिश कर रहे 7 लोग भी मृत पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि वे निर्धारित निकासी मार्ग की बजाय दूसरे रास्ते से निकलने की कोशिश कर रहे थे और वहीं उनकी मौत हो गई। एंडालूसिया की इमरजेंसी सर्विस ने शुरुआती कॉल के आधार पर बताया कि बिजली की गिरी हुई वायर से आग लगी, जो तेजी से जंगल में फैल गई। दूसरी तरफ बिजली कंपनी एंडेसा के प्रवक्ता ने इस दावे से इनकार करते हुए कहा कि जांच में जिस केबल की बात हो रही है, उसमें बिजली का प्रवाह ही नहीं था। इसलिए आग की असली वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। भीषण आग की 4 तस्वीरें 2005 के बाद सबसे घातक जंगल की आग 12 मौतों के साथ यह 2005 के बाद स्पेन की सबसे घातक जंगल की आग मानी जा रही है। 2005 में ग्वाडालाहारा प्रांत में बारबेक्यू से लगी आग में 11 फायरफाइटरों की मौत हुई थी। उस हादसे के बाद स्पेन ने जंगल की आग की रोकथाम और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम में बड़े बदलाव किए थे। शुक्रवार को इस भीषण आग को काबू पाने के लिए करीब 150 फायरफाइटर जुटे हैं, जबकि सेना की इमरजेंसी यूनिट भी राहत और बचाव अभियान में शामिल हो गई है। एंडालूसिया के आपातकाल प्रमुख एंटोनियो सान्ज के मुताबिक, मरने वालों में एक स्पेनिश नागरिक और बाकी ज्यादातर विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार कई लोगों ने अधिकारियों के घर में ही सुरक्षित रहने के निर्देशों का पालन नहीं किया और कारों से भागने की कोशिश की। इसी दौरान वे आग की चपेट में आ गए। मेयर बोले- ऐसा मंजर पहले कभी नहीं देखा लॉस गालार्डोस के मेयर फ्रांसिस्को मिगुएल रेयेस ने स्थानीय रेडियो से कहा, "यह पहली बार है जब हमने इतनी भयावह आग देखी है। पूरा इलाका ऐसा लग रहा है, जैसे यहां बम गिरा हो।" राहत अभियान के बीच कई परिवार सोशल मीडिया पर अपने लापता परिजनों की जानकारी साझा कर रहे हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि यह घटना उन्हें गहरे दुख और तबाही का एहसास करा रही है। यूरोपियन फॉरेस्ट फायर इंफॉर्मेशन सिस्टम के मुताबिक इस साल अब तक स्पेन में करीब 57 हजार हेक्टेयर क्षेत्र जल चुका है। यह पिछले दो दशकों के औसत वार्षिक क्षेत्रफल का लगभग आधा है और यूरोपीय संघ में इस साल जले कुल क्षेत्र का करीब 40% हिस्सा है। यूरोप में हीटवेव से जंगल की आग का खतरा बढ़ा इस साल यूरोप में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव ने जंगल की आग का खतरा काफी बढ़ा दिया है। फ्रांस की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रमुख जूलियन मेरियन ने कहा कि 2026 का वाइल्डफायर सीजन असामान्य रूप से तेज शुरुआत के साथ आया है। उनके मुताबिक सर्दियों और वसंत में हुई अच्छी बारिश से उगी घनी वेजिटेशन अब लगातार पड़ रही गर्मी में सूख चुकी है और आग के लिए ईंधन का काम कर रही है। फ्रांस में इस साल अब तक 8,000 से ज्यादा आग की घटनाओं में लगभग 100 वर्ग मील क्षेत्र जल चुका है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुना है। वहीं वैज्ञानिकों का कहना है कि दुनिया भर में हीटवेव पहले से ज्यादा गर्म, लंबी और बार-बार आने लगी हैं। यूरोप दुनिया का सबसे तेजी से गर्म होने वाला महाद्वीप बन चुका है। जर्मनी में जून के आखिर में पड़ी रिकॉर्ड गर्मी के कारण करीब 5,100 लोगों की मौत होने का अनुमान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    30 हजार फीट पर प्लेन की खिड़की टूटी:पैसेंजर का सिर-कंधा बाहर निकले, पत्नी ने बचाया, दोनों पैर पकड़े रही; ग्रीस के एयरस्पेस की घटना
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:चीन ने रॉकेट बूस्टर को समुद्र में सुरक्षित उतारा, पहली बार सफल टेस्ट

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment