Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 साल की उम्र में मेघना का क्रिकेट से संन्यास:भारत के लिए 20 इंटरनेशनल मैच खेले; 2016 में डेब्यू, 2022 में आखिरी मैच खेलीं

    4 hours ago

    1

    0

    भारतीय महिला क्रिकेटर सब्बिनेनी मेघना ने 30 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। आंध्र प्रदेश की मेघना ने 2016 में भारत के लिए डेब्यू किया। उन्होंने 3 वनडे और 17 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। इसके अलावा, वह विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के तीन सीजन में भी उतरीं। अब खिलाड़ियों को तैयार करना चाहती हैं मेघना संन्यास की घोषणा करते हुए मेघना ने कहा कि मैदान उनके लिए दूसरे घर जैसा रहा है। क्रिकेट ने उन्हें मुश्किल हालात में टिके रहना और जीवन भर याद रहने वाली दोस्तियां दीं। मेघना ने यह भी साफ किया कि खिलाड़ी के रूप में उनका सफर भले खत्म हो रहा है, लेकिन क्रिकेट से उनका जुड़ाव बना रहेगा। वह भविष्य में युवा खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देने और खेल के विकास में योगदान करना चाहती हैं। 20 साल की उम्र में भारत के लिए खेलना शुरू किया मेघना ने 20 नवंबर 2016 को वेस्टइंडीज के खिलाफ विजयवाड़ा में टी-20 इंटरनेशनल से डेब्यू किया। अपने पहले मैच में उन्होंने 16 गेंदों पर 17 रन बनाए, लेकिन भारतीय टीम 31 रन से हार गई। मेघना को वनडे इंटरनेशनल खेलने का मौका करीब पांच साल बाद मिला। फरवरी 2022 में न्यूजीलैंड के क्वीन्सटाउन में उन्होंने अपना पहला वनडे खेला। इस मैच में वह 14 गेंदों पर 4 रन ही बना सकीं। लेकिन दूसरे वनडे में 50 गेंदों पर 49 रन बनाए और तीसरे में सिर्फ 41 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। सीनियर महिला टूर्नामेंट में 142 बेस्ट स्कोर इंटरनेशनल टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट का प्रदर्शन बेहद अहम होता है। मेघना ने 2021-22 के सीनियर महिला वनडे टूर्नामेंट में रेलवे की ओर से खेलते हुए 6 मैचों में 388 रन बनाए। वह उस प्रतियोगिता की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए। उनका बेस्ट स्कोर 142 रन था। एशिया कप विजेता टीम और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेघना भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं, जिसने 2016 और 2022 में महिला टी-20 एशिया कप जीता। 2022 में उन्हें बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टीम में भी जगह मिली। यह टूर्नामेंट इसलिए खास था, क्योंकि पहली बार महिला टी-20 क्रिकेट को कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल किया गया था। भारत ने इस प्रतियोगिता में फाइनल तक का सफर तय किया और ऑस्ट्रेलिया से हारकर सिल्वर मेडल जीता। 17 टी-20 इंटरनेशनल में 258 रन बनाए मेघना ने भारत के लिए 17 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 258 रन बनाए। इस फॉर्मेट में उनका बेस्ट स्कोर 69 रन रहा और उन्होंने एक अर्धशतक लगाया। उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच अक्टूबर 2022 में थाईलैंड के खिलाफ था। यानी वह करीब चार साल से भारत के लिए इंटरनेशनल मैच नहीं खेल रही थीं। WPL में गुजरात से शुरुआत, RCB के साथ जीता खिताब भारत के लिए खेलने के अलावा मेघना ने महिला प्रीमियर लीग में भी अपनी पहचान बनाई। मेघना ने 2023 में लीग के पहले सीजन में गुजरात जायंट्स के लिए खेलना शुरू किया। इसके बाद वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से जुड़ीं और 2024 व 2025 के सीजन में इसी टीम का हिस्सा रहीं। उन्होंने WPL में कुल 15 मैच खेले और 302 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 53 रन रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दावा- ओलिंपिक क्रिकेट के क्वालिफायर जनवरी-फरवरी 2028 में:भारत की महिला टीम पहले ही क्वालिफाई, पुरुष टीम की एंट्री रैंकिंग पर निर्भर
    Next Article
    पंकज आडवाणी 29वीं बार क्यू स्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन:5 घंटे के फाइनल में 317 पॉइंट्स से पीछे थे; इंग्लैंड के हॉल को 1906-1206 से हराया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment