Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Maharashtra Legislative Council की 5 सीटों पर वोटिंग, 182 उम्मीदवार आजमा रहे किस्मत

    1 hour from now

    2

    0

    महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस चुनाव में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं और इसे राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) की ताकत की परीक्षा माना जा रहा है।चुनाव में कुल 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों गठबंधनों को बगावत का सामना करना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम चार बजे तक चलेगा।कुल 2,419 मतदान केंद्रों पर 10,68,072 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। राज्य की 78 सदस्यीय विधान परिषद में पांच सीटों-तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों-के लिए द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं।ये निर्वाचन क्षेत्र हैं: पुणे संभाग स्नातक, नागपुर संभाग स्नातक, पुणे संभाग शिक्षक, छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्नातक और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र। इन सीटों पर चुनाव मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त होने के कारण कराए जा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से मिलकर बने महायुति गठबंधन तथा कांग्रेस, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (शरदचंद्र पवार) और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) से मिलकर बने विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन ने सभी पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 47 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके बाद छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 41, नागपुर स्नातक में 38, पुणे शिक्षक में 30 और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 26 उम्मीदवार हैं। छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 842 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।इसके बाद पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 741, नागपुर स्नातक में 445, पुणे शिक्षक में 310 और अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 81 मतदान केंद्र हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद में भाजपा 35 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके बाद शिवसेना के 12 और राकांपा के 10 सदस्य हैं।विपक्षी दलों में कांग्रेस और शिवसेना (उबाठा) के पांच-पांच विधान परिषद सदस्य हैं, जबकि राकांपा (शप) के दो सदस्य हैं। सदन में चार निर्दलीय विधान परिषद सदस्य भी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर भीषण हमला, एक भारतीय समेत दो लोगों की मौत, अमेरिका ने जारी किया आदेश
    Next Article
    Rajasthan Panchayat Election के पहले चरण में 63 फीसदी वोटिंग दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment