Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    West Bank हमले के बाद 2 आतंकी ढेर और 5 घायल, Hebron की पूर्ण घेराबंदी में जुटी IDF

    3 hours from now

    1

    0

    इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हेब्रोन शहर की घेराबंदी करने और पूरे वेस्ट बैंक में आने-जाने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह कदम इलाके में कथित हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए एक आतंकी हमले में पांच लोगों के घायल होने के बाद उठाया गया है। नेतन्याहू ने कहा कि मैंने IDF और सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत हेब्रोन शहर को बंद कर दें और आज से ही पूरे जुडिया और सामरिया (वेस्ट बैंक) में पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी करें।" नेतन्याहू ने आगे कहा कि हम हमास आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों का पीछा करेंगे, चाहे वे कहीं भी हों और कभी भी हों। आपके पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं है। इसे भी पढ़ें: हाथों में कलाश्निकोव और यहूदियों को गोली मारने की इच्छा, सामने आई पूर्व हमास चीफ के बेटे की चिट्ठीइससे पहले IDF ने बताया कि हमले में शामिल दो आतंकवादी मारे गए हैं। अन्य संभावित आतंकवादियों की तलाश अभी भी जारी है। IDF ने कहा कि आज हुए गोलीबारी के हमले के बाद, IDF के सैनिकों और इज़राइल बॉर्डर पुलिस के अधिकारियों ने हेब्रोन इलाके (जिसे अब घेराबंदी में ले लिया गया है) और अन्य जगहों पर आतंकवाद-विरोधी अभियान शुरू किए हैं। पिछले एक हफ्ते में, सुरक्षा बलों ने हमास और इस्लामिक जिहाद से जुड़े लोगों सहित लगभग 70 वांछित व्यक्तियों को पकड़ा है। साथ ही, M16 राइफल, कार्लो सबमशीन गन और विस्फोटक सामग्री सहित दर्जनों हथियार भी बरामद किए हैं। इज़राइली नागरिकों की सुरक्षा के लिए IDF आतंकवाद-विरोधी अभियान जारी रखेगा।" एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि हमले में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है, एक की हालत मध्यम है, और दो को मामूली चोटें आई हैं। IDF के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल इयाल ज़मीर ने एक बयान में कहा, "यह एक गंभीर हमला था। सैनिकों की त्वरित कार्रवाई से एक और भी बड़ा हमला टल गया, जिससे नागरिकों और सुरक्षा बलों को और अधिक नुकसान नहीं हुआ। आतंकवादियों ने घटनास्थल तक पहुँचने के लिए जिस वाहन का इस्तेमाल किया था, उसमें भारी मात्रा में गोला-बारूद मिला है। इसका मकसद बड़े पैमाने पर हमला करना था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वास्थ्य का अधिकार, जीवन के अधिकार का अभिन्न अंग है, BJP सांसद अरुण गोविल ने UN में भारत के सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का जिक्र किया
    Next Article
    Balochistan में BLF के हमलों से Pakistan Army को बड़ा नुकसान, पीछे हटने का किया दावा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment