Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    30 सितंबर तक पूरा होगा सिविल टर्मिनल का निर्माण:केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया निर्माणस्थल का निरीक्षण, गोवा-सूरत को फ्लाइट का उठा मुद्दा

    7 hours ago

    1

    0

    खेरिया एयरपोर्ट का विस्तार कर बनाए जा रहे सिविल टर्मिनल का काम 30 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इससे पहले एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में आगरा से गोवा, सूरत, गुवाहटी, जम्मू-कश्मीर, बौद्ध सर्किट के लिए वाराणसी के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने पर चर्चा हुई। हवाई अड्डे के आर्थिक सलाहकार समिति की बैठक में सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट ने सीआईएसफ के सदस्यों के रहने व सुरक्षा संबंधित उपकरण इत्यादि के रखरखाव के लिए 5 एकड़ जमीन का भी मुद्दा उठाया। दरअसल, इस बड़े एयरपोर्ट में सीआईएसएफ की संख्या बढ़कर 250 हो जाएगी, इसके लिए अभी तक जमीन आवंटित नहीं की गई है। प्रोजेक्ट 55% काम पूरा बैठक के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ सिविल टर्मिनल निर्माण स्थल पर पहुंचे। यहां बताया गया कि सिविल टर्मिनल का काम 30 सितंबर 2026 तक पूरा हो जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने नवीन एयरपोर्ट निर्माण स्थल धनौली गांव को नगर निगम की सीमा में लाने के लिए कहा। जिससे कि एयरपोर्ट के आस-पास के एरिया का सर्वांगीण विकास हो सके। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री को बताया गया-प्रोजेक्ट कर 55% काम हो गया है। 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण कर हैंडओवर कर दिया जाएगा। 441.79 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन आगरा सिविल एयरपोर्ट का प्रोजेक्ट 144.07 एकड़ में मूर्त रूप ले रहा है। इसमें 33,845 स्क्वायर मीटर में टर्मिनल बिल्डिंग, 400 वाहनों की क्षमतायुक्त 16,810 स्क्वायर मीटर स्थान में मल्टीलेवल पार्किंग, 200 कार की क्षमतायुक्त सर्फेस पार्किंग, 2379 स्क्वायर मीटर में यूटिलिटी ब्लॉक, 19 चैक इन काउंटर, 12 ई-चैक इन काउंटर, 6 सिक्योरिटी काउंटर, 3 फुल बॉडी स्कैनर, 3 एरो ब्रिज, 6 एस्केलेटर, 12 एलिवेटर्स, 33 इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, 500 किलोवॉट क्षमता का सोलर पॉवर प्लांट, 22 डिजी यात्रा डिवाइसेज, ग्राउंड वाटर रिचार्ज सिस्टम, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित हैं। टर्मिनल भवन से एयरक्राफ्ट में सीधे प्रवेश के लिए यात्री बोर्डिंग सुविधा भी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में तीन जगहों पर तीन लोगों का सुसाइड:लटका मिला होमगार्ड और हाथरस के युवक का शव, तीसरे ने घर में की आत्महत्या
    Next Article
    ‘गोविंदा बदलते हैं तो मैं माफ कर दूंगी’:एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा बोलीं- 40 साल का प्यार है, लेकिन अब दिल मजबूत है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment