Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में तीन जगहों पर तीन लोगों का सुसाइड:लटका मिला होमगार्ड और हाथरस के युवक का शव, तीसरे ने घर में की आत्महत्या

    10 hours ago

    1

    0

    मथुरा में बुधवार का दिन हैंगिंग डे बन गया। यहां तीन अलग-अलग थाना क्षेत्र में 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। थाना सदर बाजार क्षेत्र में होमगार्ड ने तो कोतवाली क्षेत्र में हाथरस से आए युवक ने धर्मशाला में फांसी लगा ली। वहीं तीसरी आत्महत्या का मामला कोसी थाना क्षेत्र से आया। जहां काशीराम कॉलोनी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ट्रैफिक ऑफिस के बाहर होमगार्ड ने लगाई फांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नजदीक स्थित ट्रैफिक कार्यालय के बाहर एक होमगार्ड ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। यहां सुबह E चालान ऑफिस पहुंचे कर्मियों में उस समय सनसनी फैल गई जब वहां तैनात होमगार्ड का शव फंदे से लटका मिला। तत्काल इसकी सूचना सदर बाजार पुलिस को दी। पंखे के कुंडे से लटका था शव पंखे के कुंडे से लटके मृतक होमगार्ड की पहचान लखन पुत्र मलखान सिंह निवासी ग्राम बिरौना, थाना बलदेव के रूप में हुई। लखन की ड्यूटी ई-चालान ऑफिस पर थी और वह मंगलवार रात ड्यूटी के लिए आया था। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। दूसरी आत्महत्या: स्थान अग्रवाल धर्मशाला आत्महत्या की दूसरी घटना शहर कोतवाली इलाके से सामने आई। यहां होली गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला में हाथरस से आए एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाया। मृतक की पहचान उमेश पुत्र अमरजीत सिंह निवासी हाथरस के रूप में हुई। धर्मशाला प्रबंधन के अनुसार उमेश 15 फरवरी को मथुरा आया था और कमरा नंबर 25 में ठहरा हुआ था। घटना का खुलासा तब हुआ जब बुधवार सुबह चेक-आउट का वक्त निकल गया। कमरे से बाहर न आने पर हुआ खुलासा सुबह 10:00 बजे चेक-आउट का समय था। जब दोपहर 12:00 बजे तक भी यात्री बाहर नहीं आया तो कर्मचारी को कमरे पर भेजा गया। दरवाजा अंदर से बंद था। कर्मचारी ने जब खिड़की से झांककर देखा, तो उमेश का शव फंदे पर लटका हुआ था। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को फंदे से नीचे उतारा। तीसरी घटना: स्थान काशीराम कॉलोनी तीसरी घटना थाना कोसीकलां क्षेत्र के अजीजपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित काशीराम आवास कॉलोनी में हुई। जंहा एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान 30 वर्षीय मनीष के रूप में हुई। जो अपनी पत्नी के साथ काशीराम आवास कॉलोनी के एक फ्लैट में रहता था। फ्लैट में रहता था मनीष मनीष की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व हुई थी। बुधवार को उसने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मनीष सामान्य स्वभाव का युवक था और दिल्ली से आकर कोसीकलां में नौकरी करता था। काशीराम आवास में कम लोगों को ही फ्लैट आवंटित हैं, जबकि कई फ्लैटों पर अवैध कब्जे की स्थिति बनी हुई है, जिसे लेकर विवाद भी होते रहते हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बकाया फीस के चलते स्कूल ने एडमिट कार्ड रोके:बरेली में तीन की 12वीं की परीक्षा छूटी, पुलिस ने प्रबंधक को हिरासत में लिया
    Next Article
    30 सितंबर तक पूरा होगा सिविल टर्मिनल का निर्माण:केंद्रीय राज्यमंत्री ने किया निर्माणस्थल का निरीक्षण, गोवा-सूरत को फ्लाइट का उठा मुद्दा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment