Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    310 ट्रेनों में लगेंगी अत्याधुनिक महिला बोगियां:अप्रैल से शुरू होगी पहल, बेबी फीडिंग स्पेस और सुरक्षा पर खास जोर

    3 hours ago

    1

    0

    ट्रेनों में महिलाओं के सफर को अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक बनाने के लिए रेलवे बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। अप्रैल से 310 ट्रेनों में अत्याधुनिक महिला बोगियां लगाई जाएंगी। इन बोगियों को पूरी तरह वूमेन फ्रेंडली बनाया जाएगा, ताकि महिला यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो। रेलवे अधिकारियों से उन ट्रेनों की सूची मांगी गई है, जिनमें यात्रियों की मांग और भीड़ को देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर इन बोगियों को जोड़ा जा सके। सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर रेलवे बोर्ड की नई पहल महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड लगातार नई योजनाएं लागू कर रहा है। महिला आरपीएफ कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है और ट्रेनों में महिला एस्कॉर्ट की तैनाती भी सुनिश्चित की जा रही है। फ्रंटलाइन स्टाफ में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। लखनऊ होकर गुजरने वाली ट्रेनों में भी 310 नई महिला बोगियां जोड़ी जाएंगी। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम महिला यात्रियों को सुरक्षित वातावरण देने और उन्हें बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। खराब हालत और कब्जे की समस्या से मिलेगा समाधान रेलवे अधिकारियों के मुताबिक वर्तमान में कई ट्रेनों में लगी महिला बोगियों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। त्योहारों और प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान इन बोगियों में पुरुष यात्रियों के कब्जे की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। ऐसे में महिलाओं को खड़े होकर सफर करना पड़ता है या असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। नई अत्याधुनिक बोगियां इस समस्या का समाधान करने के उद्देश्य से डिजाइन की जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर अधिक भीड़ वाली ट्रेनों में महिला बोगियों के पास महिला आरपीएफ जवानों की तैनाती भी की जाएगी। बेबी फीडिंग स्पेस और सेनेटरी सुविधाएं नई महिला बोगियों में माताओं के लिए विशेष बेबी फीडिंग स्पेस की व्यवस्था की जाएगी, ताकि वे आराम से अपने शिशु की देखभाल कर सकें। इसके अलावा आरामदायक सीटें, बेहतर साफ-सफाई और सेनेटरी नैपकिन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। रेलवे का मानना है कि इन सुविधाओं से महिला यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के दौरान काफी राहत मिलेगी। टिकट आरक्षण में भी मिलती है वरीयता रेलवे की ओर से महिलाओं को टिकट आरक्षण में भी विशेष प्राथमिकता दी जाती है। महिला कोटा के तहत सीटें आरक्षित रहती हैं। साथ ही वरिष्ठ नागरिक महिलाओं को भी निर्धारित नियमों के तहत छूट मिलती है। आवश्यकता पड़ने पर महिला सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रावधान भी मौजूद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व-सांसद धनंजय के हमलावर विधायक अभय के खिलाफ सुनवाई आज:डॉक्टर-फार्मासिस्ट से जिरह के बाद दूसरे गवाह तलब, 24 साल पहले चली थी गोलियां
    Next Article
    हैवी मेटल वाले रंग बन सकते हैं कैंसर का कारण:GSVM के डॉ. श्वेतांक बोले- सस्ते और पक्के रंगों से रहें सतर्क; नारियल तेल पहले लगाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment