Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में युवक को बंधक बनाने का वीडियो:ग्रामीणों ने चोर समझ पीटा, दोस्त के साथ आया

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में एक युवक को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाकर पीटने और पुलिस की मौजूदगी में भी उसे बंधक बनाए रखने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। ग्रामीणों ने युवक को चोर समझकर यह कार्रवाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे गुरुबक्सखेड़ा मजरे जीगो गांव में हुई। ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसे हाथ-पैर बांधकर बुरी तरह पीटा। इस पिटाई से युवक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस वायरल वीडियो में युवक से पूछताछ करती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस की मौजूदगी में भी युवक के हाथ बंधे हुए हैं और पुलिस उसे खुलवाने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। वायरल वीडियो में पुलिस घायल युवक से उसकी चोटों और वहां आने के बारे में पूछ रही है। युवक ने जवाब दिया कि वह अपने दोस्त के साथ आया था, तभी इन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ थाने ले गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस बात पर जोर-शोर से चर्चा कर रहे हैं कि क्या स्वतंत्र भारत में किसी भी व्यक्ति को पुलिस की मौजूदगी में बंधक बनाकर बैठाया जा सकता है। यह घटना कानूनी नियमों के उल्लंघन और स्थानीय पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेकाबू अर्टिगा पोल से टकराई, दीवार से भिड़ी:संतकबीरनगर में बारात से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, तीन घायल
    Next Article
    चंदौली में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:पुलिस और एसटीएफ ने पकड़ा, गोवध-गैंगस्टर का है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment