Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में 50 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:पुलिस और एसटीएफ ने पकड़ा, गोवध-गैंगस्टर का है आरोपी

    1 hour ago

    1

    0

    चंदौली जिले में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी मोहम्मद अरशद गिरफ्तार किया गया है। उसे सिगरा के पास से पकड़ा गया। अरशद वाराणसी के औरंगाबाद का निवासी है। आरोपी मोहम्मद अरशद के खिलाफ सदर कोतवाली में गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और कई अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज होने और इनाम घोषित होने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसटीएफ की फील्ड यूनिट को लगाया गया था। सूचना के आधार पर टीम ने सिगरा के पास से संदिग्ध को दबोचा। डीआईजी वैभव कृष्ण ने अरशद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह गिरोह बनाकर वध के लिए गौवंश की तस्करी करता था। सदर सीओ देवेंद्र कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह, एसटीएफ के शाहजादा खां, अंगद सिंह यादव, विनय मौर्य, धनंजय श्रीवास्तव, दिलीप कश्यप, सत्यपाल सिंह और रविशंकर सिंह शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में युवक को बंधक बनाने का वीडियो:ग्रामीणों ने चोर समझ पीटा, दोस्त के साथ आया
    Next Article
    बलिया में डीआईजी ने पीटी गोदाम का उद्घाटन किया:पुलिस लाइन में विकास कार्यों का जायजा लिया, ड्रिल का निरीक्षण किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment