Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों की सेहत बिगाड़ रहा बदलता मौसम:वाराणसी के बाल रोग की OPD में पहुंच रहे वायरल संक्रमण व सर्दी जुकाम से पीड़ित बच्चे

    1 hour ago

    1

    0

    ठंड का मौसम जा रहा है और गर्मी की शुरूआत होने लगी है। दिन में तेज धूप से लोगों को गर्मी का आभास होने लगा है और आधी रात के बीच हल्की ठंड बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। यही कारण है कि श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय के बाल रोग विभाग की OPD में आने वाले बीमार बच्चों में ज्यादा बच्चे ऐसे हैं जो बदलते मौसम के चलते बीमार हुए हैं। इसमें ज्यादातर वायरल संक्रमण और डिहाइड्रेशन की शिकायतें लेकर पैरेंट्स पहुंच रहे हैं। श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालयप्रमुख अधीक्षक व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया, इस बदलते मौसम में छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिन बच्चों की इम्युनिटी कमजाेर होती है उन्हें बुखार व सर्दी होने की संभावना ज्यादा होती है। फ्रीज का पानी, आइसक्रीम से रखें दूर डॉ. बृजेश कुमार कहते हैं इस दौर में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। अचानक ठंडे पेय पदार्थ, आइसक्रीम और बाहर का खुला खाना खाने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में इस बदलते मौसम में बच्चों को फ्रीज का पानी या आइसक्रीम नुकसानदायक हो सकता है। अमूमन देखा जाता है कि स्कूल जाने वाले बच्चे धूप में खेलने के बाद तुरंत ठंडा पानी पी लेते हैं, जिससे गला खराब और बुखार की समस्या बढ़ रही है। बच्चों को हल्का, सुपाच्य और ताजा भोजन दें। बाहर का जंक फूड और कटे फल न खिलाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाएं।धूप में निकलते समय सिर ढककर रखें और दोपहर की तेज गर्मी में बाहर खेलने से रोकें। बुखार या उल्टी-दस्त पर डॉक्टर को दिखाएं डॉ. बृजेश ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चे को लगातार बुखार, उल्टी या दस्त की शिकायत हो तो स्वयं दवा न दें, बल्कि तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। समय पर इलाज और सावधानी बरतने से मौसमी बीमारियों से बचाव संभव है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और बच्चों की दिनचर्या संतुलित रखने की सलाह दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में डीआईजी ने पीटी गोदाम का उद्घाटन किया:पुलिस लाइन में विकास कार्यों का जायजा लिया, ड्रिल का निरीक्षण किया
    Next Article
    अनूपशहर के समरसेबल व्यापारी से 18 लाख की साइबर ठगी:एपीके फाइल से फोन हैक हुआ, पर्सनल डाक्यूमेंट मांगे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment