Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 जिलों के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:आजमगढ़, लखनऊ, अमरोहा और अलीगढ़ में 3 घंटे चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला संदिग्ध सामान

    6 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़, लखनऊ और अमरोहा कोर्ट को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही अफरा तफरी मच गई। एसएसपी और सीओ मौके पर पहुंच गए। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्कवायड टीम को बुलाया गया। परिसर को खाली करा लिया गया। कोने -कोने की तलाशी ली। लोगों से पूछताछ की गई। 3 घंटे से अधिक देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। एहितयात के तौर पर कोर्ट के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। आइए अब सिलेसिलेवार ढंग से तीन जिलों में क्या कुछ हुआ। उसके बारे में विस्तार से बताते हैं। सबसे पहले आजमगढ़ के बारे में जानिए मेल पर मिली थी बम से उड़ाने की धमकी जिला जज जय प्रकाश पाण्डेय ने बताया- आजमगढ़ में हाईकोर्ट के मेल आईडी पर आज सुबह 9:50 पर एक धमकी भरा मेल आया था। जिसमें लिखा था कि कोर्ट के अंदर बम है। 12 बजकर 15 मिनट पर ब्लास्ट होगा। जान बचानी है तो कोर्ट को छोड़कर बाहर चले जाओ। जिसके बाद हाईकोर्ट के जज और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही एससएसपी डॉक्टर अनिल कुमार बम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड को भी बुला लिया। कैंपस को खाली करा लिया गया। 3 घंटे से अधिक देर तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया लेकिन कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला। SSP डॉक्टर अनिल कुमार ने बताया- जांच में सूचना फेक निकली है। एहतियात के तौर पर कोर्ट के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किये गए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर अब लखनऊ कोर्ट में क्या हुआ, उसके बारे में पढ़िए जज के चैम्बर में बम है, कोर्ट को खाली कर दो लखनऊ हाईकोर्ट के मेल आईडी पर सुबह करीब 8:38 बजे एक धमकी भरा मेल आया था। जिसमें लिखा था-न्यायाधीशों के चेंबर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जो जल्द ही फटेंगे। तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण लागू होने से रोकें। दोपहर 12:15 तक सभी को खाली करा लें। ई-मेल सुन्निया दासन नाम की आउटलुक आईडी से भेजा गया है। अंत में LTTE और पाकिस्तान ISI लिखा गया है। फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस, डॉग और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंची। कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया। 3 घंटे से अधिक देर तक तलाशी चली। लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। यहां पढ़ें पूरी खबर अब अमरोहा में क्या हुआ, उसके बारे में पढ़िए अमरोहा कोर्ट की मेल आईडी पर आज सुबह में 8 बजे के करीब एक धमकी भरा मेल आया था। जिसमें लिखा था कि 12:15 बजे कोर्ट में बम ब्लास्ट होगा। इसलिए कोर्ट को खाली कर दो। सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी बम और डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। परिसर को तुरंत खाली करा लिया गया। कोने -कोने की तलाशी ली गई लेकिन कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडो-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का प्रदर्शन:लखनऊ डीएम कार्यालय पहुंचे, बोले- कृषि-दुग्ध क्षेत्र को समझौते से बाहर रखा जाए
    Next Article
    फतेहपुर में यूपी-112 को मिलीं 7 नई स्कॉर्पियो:आपातकालीन सेवाओं के लिए सड़कों पर उतरीं, त्वरित रिस्पॉन्स का दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment