Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 साल की बच्ची का रेप कर मर्डर किया:गाजियाबाद में टॉफी के बाहने पड़ोसी खाली प्लॉट में ले गया, राज न खुले इसलिए मार डाला

    4 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में घर के बाहर खेल रही 4 साल की बच्ची को पड़ोसी युवक बहला-फुसलाकर ले गया। एक खाली प्लाॅट में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। राज खुलने के डर से ईंट-पत्थर से कूंचकर बच्ची की हत्या कर दी। बच्ची को घर से गायब देखकर घर के लोग परेशान हुए। पुलिस को सूचना दी। इस बच्ची बच्ची का अर्द्धनग्न हालत में खून से लथपथ का शव मिला। परिवार की शिकायत पर पड़ोसी युवक पर को हिरासत में लिया गया है। वह पहले से परिवार में आता-जाता था। उसे ले जाते हुए आसपास के लोगों ने देखा था। मामला सिहानीगेट थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी के पास का है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… बच्ची का पिता रंगाई-पुताई का काम करता है। उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं। दो बेटों से छोटी 4 साल की बच्ची थी। पत्नी अपने पति बच्चों को तीन साल पहले छोड़कर चली गई थी। उसके जाने के बाद पति ही बच्चों की देखभाल करता है। पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति (24) का उसके घर आना-जाना था। बच्चे उससे घुले-मिले थे। परिवार के मुताबिक सोमवार की शाम करीब 7 बजे वह चार साल की बच्ची से खेलने लगा। उसके बाद टॉफी दिलाने का लालच देकर उसे अपने साथ ले गया। घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक खाली पड़े प्लॉट में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद ईंट-पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर वार किया। वारदात को अंजाम देकर वह भाग गया। इस बीच घर में बच्ची को नहीं देखकर पिता परेशान हुआ। पुलिस को सूचना दी। इसी बीच रात करीब 9 बजे प्लॉट के कोने पर बच्ची खून से लथपथ मिली। आसपास रहने वालों ने डायल 112 पर पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद बच्ची को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पता चला कि बच्ची के पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति बच्ची को अन्य बच्चों के बीच से खेलते समय टॉफी दिलाने के बहाने से गोद में उठाकर ले गया था। एफएसएल ने पड़ताल की, आरोपी को पकड़ा वारदात की जानकारी मिलते ही रात में डीसीपी सिटी धवल जायसवाल और एडिशनल पुलिस कमिश्रर भी मौके पर पहुंचे। डीसीपी धवज जायसवाल ने बताया कि पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। सभी उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि एफएसएल व डॉग स्कॉयड की टीमों ने साक्ष्य जुटाए हैं। शुरुआती जांच में परिजनों ने यह बताया कि पड़ोस में रहने वाला 24 साल का गौरव प्रजापति लेकर गया था। वह परिवार में आता-जाता था। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। ----- यह खबर भी पढ़ें… बरेली में दामाद ने सास-साले को मार डाला:झगड़ा निपटाने के लिए पंचायत बुलाई थी, पत्नी को भी चाकू मारे बरेली में सोमवार को पंचायत के दौरान दामाद ने सास और साले की हत्या कर दी। उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसी को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। तभी दामाद ने ससुरालवालों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। वारदात इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी की है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा-कासगंज हादसे के बाद उन्नाव में ARTO सख्त:स्कूली वाहनों की सुरक्षा जांच का विशेष अभियान चलेगा
    Next Article
    लखनऊ में SI भर्ती के सवाल पर जताया विरोध:ब्राह्मणों के सवाल से आहत होकर भर्ती बोर्ड के बाहर आत्महत्या करने पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment