Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत:ट्रेन में चढ़ते समय हुआ हादसा, जीआरपी ने शव कब्जे में लिया

    2 hours ago

    1

    0

    खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक 55 वर्षीय व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा दिल्ली से सहारनपुर की ओर जा रही एक ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ। मृतक की पहचान बागपत जिले के लूंब गांव निवासी जयप्रकाश उर्फ बबलू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, व्यक्ति ट्रेन में सवार होने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना सुबह करीब 9:00 बजे के आसपास की है। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्टेशन प्रशासन ने तत्काल गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) को सूचित किया। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के पिता का नाम सेवाराम बताया जा रहा है। पुलिस को उसकी जेब से खेकड़ा से कासमपुर खेड़ी के लिए खरीदा गया एक रेल टिकट भी मिला है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह खेकड़ा से कासमपुर खेड़ी की ओर यात्रा कर रहा था। स्टेशन मास्टर बसंत डेढ़ा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी को सूचित कर दिया गया था। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहन के ब्वाय फ्रेंड को सिपाही ने गोली मारी:अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती मरीज पर जानलेवा हमला, AMU छात्र नेता का भाई है
    Next Article
    प्रतापगढ़ में मां-बेटे की हत्या के 5 आरोपियों पर केस:पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया, IG ने किया निरीक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment