Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सुबह से सिलेंडर के लिए लाइन में लोग:कहा- काम छोड़कर घंटों कतार में खड़े होना पड़ रहा, बुकिंग और होम डिलीवरी प्रभावित

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के गैस गोदामों पर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। कई लोगों का कहना है कि 25 दिन बाद बुकिंग का नियम लागू होने के बावजूद भी गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं को सर्वर डाउन, मोबाइल नंबर बिजी रहने और बुकिंग के बाद ओटीपी न मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण कई लोग घंटों लाइन में लगने के बावजूद सिलेंडर नहीं ले पा रहे हैं। साथ ही, जिनकी बुकिंग हो भी रही है, उन्हें गैस की होम डिलीवरी नहीं मिल रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अपना काम छोड़कर घंटों तक गैस लेने के लिए गोदामों पर आना पड़ रहा है, जिससे उनका काम भी प्रभावित हो रहा है। गैस की इस किल्लत का सबसे ज्यादा असर शादी समारोहों और होटलों पर पड़ रहा है, जहां गैस की खपत अधिक होती है। गैस समय पर न मिलने के कारण उन्हें लकड़ी, कोयले और अन्य वैकल्पिक ईंधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। मंगलवार की सुबह इंडियन गैस एजेंसी के गोदाम पर सिलेंडर लेने वालों की भीड़ लगी हुई थी। गोदाम पर गैस लेने पहुंचे मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी गैस बुक हो चुकी थी और व्हाट्सएप पर नंबर भी आ गया था, इसके बावजूद गोदाम वाले मोबाइल मांग रहे हैं और सिलेंडर नहीं दे रहे हैं। मोहम्मद जाकिर और राशिद अहमद ने भी बताया कि गैस बुक तो हो रही है, लेकिन होम डिलीवरी नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें अपना काम छोड़कर गोदाम आना पड़ रहा है। उधर गैस गोदाम पर मौजूद संजीव कुमार ने बताया कि गैस की कोई समस्या नहीं है जिनकी बुकिंग है और उनके डी एस सी नंबर आ रहा है उनका लगातार गैस की सप्लाई की जा रही है। वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह का कहना है कि बिजनौर जिले में गैस की कोई दिक्कत नहीं है। लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत ना उसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में मां-बेटे की हत्या के 5 आरोपियों पर केस:पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया, IG ने किया निरीक्षण
    Next Article
    कुलदीप वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में ‘लाइव कुकिंग’ का तड़का:खास मेहमान, खास इंतजाम; कैसा होता है इसका एक्सपीरियंस?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment