Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान से युद्ध लड़ने में चाहिए मदद? जंग के बीच अमेरिकी जनरल अचानक पहुंचे दिल्ली

    3 hours from now

    1

    0

    जब दुनिया भर में लगातार मिसाइलें ताबड़तोड़ दागी जा रही हैं जब लगातार ईरान, इजराइल, अमेरिका के हर फाइटर जेट और जहाज को उड़ा रहा है। तभी अचानक अमेरिका के चार स्टार जनरल दिल्ली पहुंचे हैं। दुनिया भर में यह खबर फैली तो हर तरफ [एक सवाल गूंज रहा है और वो सवाल है कि आखिर अमेरिका की सेना को क्या ईरान से लड़ने के लिए भारत की जरूरत पड़ रही है? दुनिया की राजनीति में ताकत हमेशा स्थाई नहीं होती। कभी जो देश खुद को पूरी दुनिया का नेता मानता था आज वही अपने पुराने समीकरण बदलने पर मजबूर दिखाई दे रहा है और इस कहानी का नया किरदार है भारत। खुद को पूरी दुनिया को अपने इशारों पर नचाने की सोच रखने वाले डोनाल्ड ट्रंप अब  ईरान के साथ युद्ध में इस कदर परेशान हैं कि अब वह उस देश से मदद मांगते उतर रहे हैं जिसे वह पहले कमजोर समझते थे। वो देश जिसने पिछले कुछ सालों में अपनी जगह वहां बना ली है जहां सुपर पावर नेशन के साथ अब वो भी कंधे से कंधा मिलाकर चलता है और यह देश कोई और नहीं बल्कि खुद हमारा भारत है। ईरान, इजराइल अमेरिका की इस लगातार चल रही जंग को भारत केवल पीछे से बैठकर नहीं देख रहा है। बता दें कि भारत ने कूटनीतिक अपने डिप्लोमेटिक रिलेशन स्ट्रांग किए और अब हालात यह है कि हर देश आकर भारत से मदद मांग रहा है। इंडोपेसिफिक में बढ़ते तनाव, चीन की आक्रामकता और बदलते युद्ध के तरीकों के बीच अब अमेरिका खुलकर कहने लगा है कि इस पूरे क्षेत्र में की स्थिरता में भारत एक फोर्स  पिलर बन चुका है। लेकिन अब बड़ा सवाल यह है क्या सच में अमेरिका को अब भारत की जरूरत पड़ने लगी है। अगर पिछले  कुछ दशकों की वैश्विक राजनीति को देखें तो अमेरिका खुद को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत मानकर चलता है। उसकी राजनीति अक्सर यही रही है कि बाकी देश उसके नेतृत्व का स्वीकार करें।इसे भी पढ़ें: हर सीमा पार कर दी...ईरान पर इतना क्यों भड़क गए मुस्लिम देश, अमेरिका-इजरायल से चाहते हैं पूरी तरह खात्मा लेकिन समय बदलता है और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में भी हालात तेजी से बदल रहे हैं और खास करके इस समय एशिया में चीन की बढ़ती ताकत देखने को मिल रही है। इंडोपेसिफिक में सैन्य प्रतिस्पर्धा और मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष ने दुनिया को एक नया संदेश दे दिया है कि अब वैश्विक सुरक्षा सिर्फ एक देश के भरोसे नहीं चल सकती। यही वजह है कि अब अमेरिका अपने पुराने नजरिए में बदलाव करते हुए नजर आ रहे हैं। असल में अमेरिका की नीति में भारत को लेकर हमेशा दो तरह की सोच रही है। पहली सोच कहती है कि एशिया में संतुलन बनाए रखने के लिए भारत बेहद जरूरी है। तो वहीं खासकर तब जब चीन तेजी से एक वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है। लेकिन दूसरी सोच यह भी कहती है कि भारत कहीं इतना शक्तिशाली ना हो जाए कि वो पूरी तरह स्वतंत्र रणनीति ताकत बन जाए। इसी वजह से भारत और अमेरिका के रिश्तों में कई बार सहयोग भी दिखता और दूरी भी दिखती नजर आई।इसे भी पढ़ें: Iran-Israel Conflict: क्या परमाणु हमला करेगा इजराइल? Donald Trump के बयान से दुनिया में हलचल डोनाल्ड ट्रंप की राजनीति हमेशा से यह रही है अमेरिका फर्स्ट नीति पर और कई बार यह संकेत मिला है कि अमेरिका किसी पर निर्भर नहीं। उस दौर में ऐसा माहौल भी बन जाता है जब जैसे भारत को अमेरिका की जरूरत है और ना कि अमेरिका को भारत की। लेकिन बदलते हालात ने यह धारणा भी बदलनी शुरू कर दी है। आधुनिक युद्ध का स्वरूप अब पूरी तरह बदलता नजर आ रहा है। आज युद्ध सिर्फ टैंक, युद्धपोत और फाइटर जेट से नहीं जीते जा रहे हैं। बल्कि ड्रोन टेक्नोलॉजी, लंबी दूरी की मिसाइलें, साइबर हमले और अंडर वाटर ड्रोन जैसे नए हथियार युद्ध की दिशा बदल रहे हैं। मिडिल ईस्ट के हालिया संघर्षों ने यह भी दिखा दिया है कि छोटे लेकिन सटीक हथियार, बड़े सैन्य सिस्टम को चुनौती दे सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Israel-Iran war: अबू धाबी में मिसाइल अटैक से एक व्यक्ति की मौत, में धड़ाधड़ हो रहे हमले, ओमान का टैंकर उड़ा
    Next Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Kabul में कयामत, अस्पताल पर हवाई हमले से 400 मौतें, Taliban का बदला और भी भयावह होगा!

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment