Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4 दिन से लापता युवक का शव मिला:संतकबीर नगर में परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, सिर-गले पर चोट के निशान

    13 hours ago

    1

    0

    जिले के धनघटा थाना क्षेत्र के सेमरडांड़ी गांव में देर शाम एक 22 वर्षीय युवक का शव गेहूं के खेत से बरामद किया गया। युवक चार दिन से लापता था। सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान सेमरडांड़ी निवासी अजय शर्मा (22) पुत्र ठाकुर प्रसाद के रूप में हुई है। अजय मंगलवार शाम करीब चार बजे घर से निकला था और उसके बाद से लापता था। काफी तलाश के बाद परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन स्वयं भी अजय की तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार देर शाम को घास काटने गए ग्रामीणों ने खेत में युवक का शव पड़ा देखा। यह खबर पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद अजय के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोबारा मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजय के सिर और गले पर चोट के निशान थे, और सिर से खून बहने के संकेत भी मिले। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या 24 घंटे के भीतर की गई है, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में शोक व्याप्त हो गया। अजय की मां मंजू देवी, पिता ठाकुर प्रसाद, बड़े भाई संजय शर्मा और बहनें सदमे में हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यदि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाई होती, तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। मामले की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद की सजा:फिरोजाबाद में तीन साल पुराने मामले में कोर्ट का फैसला, 50 हजार जुर्माना
    Next Article
    संभल में AQI 168, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री:दिन में 32 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, तेज धूप से गर्मी बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment