Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजीपुर में होली-रमजान को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर:डीएम-एसपी ने निकाला पैदल रूट मार्च, डीजे पर सख्ती की चेतावनी

    1 hour ago

    1

    0

    गाजीपुर में होली और रमजान के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय हालातों को देखते हुए जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार देर शाम जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. इरज राजा ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों और रेलवे स्टेशन पर पैदल रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से यह रूट मार्च केवल शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे जनपद में थानावार और तहसीलवार कराया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सीएम के निर्देश पर विशेष सतर्कता डीएम अविनाश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश हैं कि होली के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरती जाए। जिले की सभी तहसीलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट पर हैं। उन्होंने कहा कि रूट मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है। शासन-प्रशासन हर हाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। ईरान से जुड़े अंतरराष्ट्रीय हालातों पर सवाल पूछे जाने पर डीएम ने टिप्पणी करने से इनकार किया, लेकिन कहा कि जिला प्रशासन हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। डीजे पर सख्ती, अराजक तत्वों को चेतावनी एसपी डॉ. इरज राजा ने कहा कि त्योहारों और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। तेज आवाज में डीजे बजाने, भड़काऊ गीत चलाने या निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक साउंड करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजे जब्त करने के साथ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रूट मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जिला और पुलिस प्रशासन हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा है और त्योहारों को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में महिला से दुष्कर्म:घर जाते समय खींचकर वारदात को दिया अंजाम, आरोपी फरार
    Next Article
    प्रयागराज में पिकअप ने मामा-भांजी को रौंदा, दोनों की मौत:शहर से आते समय बालू पर फिसली स्कूटी, जेएनएम की पढ़ाई करती थी छात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment