Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    40 हजार का इंजेक्शन लगने पर बची मरीज की जान:हार्टअटैक आने पर कराया गया था भर्ती, लोहिया अस्पताल में फ्री में लगा

    5 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में रविवार को हार्टअटैक के एक मरीज को 40 हजार रुपये का 'टेनेक्टेप्लाज' इंजेक्शन निशुल्क लगाया गया। यह इंजेक्शन मरीज की जान बचाने में सहायक रहा। जिले में यह दूसरी बार है जब यह महंगा इंजेक्शन मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है। यह दूसरी बार हुआ है जब मरीज को यह इंजेक्शन दिया गया है। शाहजहांपुर जनपद के हुलापुर निवासी 45 वर्षीय ओविद को रविवार शाम सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उसे तत्काल लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. दीपक तिवारी ने मरीज की जांच की और तुरंत हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडेय को सूचित किया। डॉ. पांडेय ने मरीज की स्थिति का आकलन करने और ईसीजी कराने के बाद 'टेनेक्टेप्लाज' इंजेक्शन देने का निर्णय लिया। तत्काल फार्मासिस्ट को बुलाकर मरीज को यह जीवनरक्षक इंजेक्शन दिया गया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही समय बाद मरीज को काफी राहत महसूस हुई और उसकी हालत में सुधार दिखने लगा। डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि हार्ट अटैक जैसे गंभीर मामलों के लिए शासन द्वारा यह बहुमूल्य इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है। इंजेक्शन के बाद मरीज को कुछ समय अस्पताल में निगरानी में रखा गया। हालत स्थिर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हृदय रोग संस्थान रेफर कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 100 किलो गुलाब जामुन नष्ट:होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, रिफाइंड तेल सीज
    Next Article
    कब्र बिज्जू का ग्रामीणों पर हमला, तीन घायल:सुल्तानपुर में वन विभाग ने जानवर को पकड़ा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment