Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कब्र बिज्जू का ग्रामीणों पर हमला, तीन घायल:सुल्तानपुर में वन विभाग ने जानवर को पकड़ा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उघड़पुर गांव में रविवार की रात एक कब्र बिज्जू (जंगली जानवर) आबादी वाले इलाके में घुस आया। जानवर के हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए, जिससे गांव में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कब्र बिज्जू सुबह खेतों की ओर से गांव में दाखिल हुआ। ग्रामीणों ने उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान उसने तीन लोगों पर हमला कर दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलते ही उप क्षेत्रीय वन अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद कब्र बिज्जू को सुरक्षित पकड़ लिया। जानवर के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जंगली जानवर अक्सर भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे मामलों में स्वयं जोखिम न लें और तत्काल वन विभाग को सूचित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    40 हजार का इंजेक्शन लगने पर बची मरीज की जान:हार्टअटैक आने पर कराया गया था भर्ती, लोहिया अस्पताल में फ्री में लगा
    Next Article
    सड़क हादसे में महिला की मौत, परिजनों ने जाम लगाया:डाले की टक्कर से बेटा गंभीर घायल, डाला लेकर चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment