Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 100 किलो गुलाब जामुन नष्ट:होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, रिफाइंड तेल सीज

    3 hours ago

    1

    0

    गौतमबुद्धनगर में होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने रविवार को पूरे जिले में छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी रितु सक्सेना और अमर बहादुर सरोज की टीम ने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित 'सम्यक मिठाईवाला' पर छापा मारा। निरीक्षण में लगभग 100 किलोग्राम गुलाब जामुन दूषित पाए गए, जिनमें मक्खी-मच्छर पड़े थे। टीम ने एक नमूना लेकर शेष गुलाब जामुन मौके पर ही नष्ट करवा दिया। एक अन्य कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में मुकेश कुमार, रविंद्र नाथ वर्मा, विजय बहादुर पटेल और सय्यद इबादुल्लाह की टीम ने ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित 'जानकी बल्लभ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड' की खाद्य तेल निर्माण इकाई पर छापा मारा। जांच में 'न्यूट्रीग्लो' ब्रांड के 750 ग्राम रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 13 किलोग्राम पैक्ड टीन रिफाइंड सोयाबीन तेल और 750 ग्राम पैक्ड रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल के नमूने लिए गए। निरीक्षण में पाया गया कि सभी उत्पादों पर फोर्टिफिकेशन का लोगो अंकित था, जबकि फोर्टिफिकेशन नहीं किया गया था। इसके अलावा, बैच नंबर और अन्य आवश्यक अभिलेख भी उपलब्ध नहीं थे। इन अनियमितताओं के चलते टीम ने 291 टीन रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, 3968 पैक्ड पाउच रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और 6995 पैक्ड पाउच रिफाइंड पॉमोलिन ऑयल को सीज कर दिया। साथ ही, 'न्यूट्रीलाइव गोल्ड' ब्रांड के 15 किलोग्राम वाले 91 टीन रिफाइंड पॉमोलिन तेल भी मिले, जिनकी निर्माण तिथि समाप्त हो चुकी थी। ये टीन अन्य कंपनी के ट्रेडिंग के लिए रखे गए थे। टीम ने एक नमूना लेकर शेष 91 टीन भी सीज कर दिया। कुल मिलाकर विभाग ने पांच नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं और कहा कि यह छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    IT के पास बाइक सवार की गर्दन में फंसा मांझा:राहगीर महिला ने हाथ और युवक ने रुमाल से रोका खून, बड़ा हादसा टला
    Next Article
    40 हजार का इंजेक्शन लगने पर बची मरीज की जान:हार्टअटैक आने पर कराया गया था भर्ती, लोहिया अस्पताल में फ्री में लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment