Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    400 करोड़ का झटका! Ukraine में भारतीय कंपनी के दवा प्लांट पर Russian Drone का हमला, 1 की मौत

    14 hours ago

    1

    0

    यूक्रेन में भारत के कुसुम ग्रुप के एक बड़े दवा प्लांट पर रूसी ड्रोन ने हमला किया है। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के सूमी में स्थित दवा प्लांट की मुख्य इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है और इसका ज्यादातर हिस्सा तबाह हो गया है।अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों और घायलों की संख्या में बदलाव हो सकता है। हमले के बाद सामने आए वीडियो में ड्रोन हमले वाली जगह से धुएं का एक बड़ा गुबार उठता दिखाई दे रहा है।सूमी का दवा प्लांट बुरी तरह प्रभावितकुसुम ग्रुप का सूमी स्थित प्लांट रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी काम करता रहा था। हालांकि, अब हुए ड्रोन हमले में प्लांट को भारी नुकसान पहुंचा है। कंपनी के नुकसान का अनुमान कम से कम 400 करोड़ रुपये बताया गया है। हमले के बाद प्लांट की मुख्य इमारत का बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है।इसे भी पढ़ें: Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर1994 में दवाओं के वितरण से शुरू हुआ था कारोबारकुसुम ग्रुप की शुरुआत 1994 में हुई थी। उस समय कंपनी भारत में बनी दवाओं को यूक्रेन भेजने और उनके वितरण का काम करती थी। फिलहाल कंपनी का संचालन भारतीय नागरिक राजीव गुप्ता करते हैं।2002 में कंपनी ने दूसरी कंपनियों के उत्पादों का वितरण बंद कर अपने ब्रांड की दवाओं की बिक्री शुरू की। इसके बाद कंपनी ने दवा निर्माण के क्षेत्र में कदम रखा।इसे भी पढ़ें: Ukraine के विदेश मंत्री Andrii Sybiha बोले, Russia संकट पर भारत का प्रस्ताव सबसे मजबूत2007 में भारत में खोला पहला प्लांटकुसुम ग्रुप ने 2007 में भारत में अपना पहला दवा निर्माण संयंत्र शुरू किया। इसके दो साल बाद 2009 में यूक्रेन के सूमी में प्लांट खोला गया। इसके बाद भारत में दो और संयंत्र शुरू किए गए।कंपनी 50 से ज्यादा दवाएं बनाती है। इनमें ज्यादातर सामान्य दवाएं शामिल हैं। कुसुम ग्रुप अपने उत्पादों को नौ से ज्यादा देशों में बेचता है। इनमें मुख्य रूप से यूक्रेन, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान और फिलीपींस शामिल हैं।भारतीय जड़ों वाली यूक्रेनी कंपनी है कुसुम ग्रुपकुसुम ग्रुप खुद को भारतीय जड़ों वाली यूक्रेनी कंपनी बताता है। रूस और यूक्रेन के बीच कई वर्षों से जारी युद्ध के बावजूद सूमी स्थित प्लांट लगातार काम करता रहा था। अब रूसी ड्रोन हमले ने कंपनी के इस प्रमुख संयंत्र को बुरी तरह प्रभावित किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Flydubai Hijacking कोशिश पर Al Qaeda की घिनौनी अपील, 9/11 जैसे हमलों का किया जिक्र
    Next Article
    Pakistan सरकार से वार्ता बेनतीजा, PTI का Islamabad मार्च जारी रखने का फैसला

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment