Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan सरकार से वार्ता बेनतीजा, PTI का Islamabad मार्च जारी रखने का फैसला

    15 hours ago

    1

    0

    (सज्जाद हुसैन) इस्लामाबाद, चार अक्टूबर पाकिस्तान सरकार से वार्ता विफल होने के बाद इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से राजधानी इस्लामाबाद की ओर अपने मार्च की योजना पर आगे बढ़ने का ऐलान किया है। सरकार के वार्ताकारों और खान की पार्टी के नेताओं के बीच बातचीत का दूसरा दौर शनिवार शाम चार बजे शुरू हुआ और रातभर चला। यह बातचीत रविवार तड़के बिना किसी सहमति के समाप्त हो गई।पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने पिछले महीने 27 सितंबर को इस्लामाबाद तक मार्च निकालने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में संघीय सरकार द्वारा विरोध-प्रदर्शन रोकने के लिए उठाए गए कड़े कदमों के कारण इसे चार अक्टूबर तक टाल दिया था। पार्टी की प्रमुख मांगों में जेल में बंद पार्टी संस्थापक 73 वर्षीय इमरान खान से तत्काल मुलाकात और उन्हें ऐसे अस्पताल ले जाने का फैसला शामिल है, जहां उनके निजी डॉक्टर उनकी जांच कर सकें। खान 2023 से रावलपिंडी की उच्च सुरक्षा वाली अदियाला जेल में बंद हैं।उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया था। पार्टी ने खान की बहनों और विरोध-प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों की रिहाई, खान की पत्नी बुशरा बीबी की उचित चिकित्सकीय जांच और उनके मामलों की बिना किसी हस्तक्षेप के सुनवाई की भी मांग की है। सरकार के प्रतिनिधिमंडल में शामिल गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने रविवार को कहा कि बातचीत मुख्य रूप से इसलिए विफल रही क्योंकि खैबर पख्तूनख्वा की ‘‘सरकार यह आश्वासन नहीं दे सकी कि भविष्य में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वह सहयोग करेगी या नहीं।’’ उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की सरकार है और पार्टी का प्रस्तावित मार्च भी वहीं से शुरू होना है।सूत्रों के अनुसार, रविवार को बातचीत का दूसरा दौर इमरान खान से मुलाकात की अनुमति के मुद्दे पर विफल हुआ। सरकार का कहना था कि पार्टी पहले विरोध-प्रदर्शन रद्द करने की घोषणा करे और इसके बाद जेल में बंद उसके नेता से मुलाकात के मुद्दे पर फैसला किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि पार्टी ने इसके विपरीत प्रदर्शन के बारे में फैसला लेने से पहले खान से मुलाकात की मांग की।खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने रात 12 बजकर 46 मिनट पर घोषणा की कि विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक संदेश में कहा कि टांक, डेरा इस्माइल खान, दक्षिण वजीरिस्तान, उत्तर वजीरिस्तान, बन्नू और लक्की मरवत से पार्टी समर्थक रविवार दोपहर मार्च में शामिल होंगे। इस बीच, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के राजनीतिक सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को इस्लामाबाद में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘किसी को भी इस्लामाबाद में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    400 करोड़ का झटका! Ukraine में भारतीय कंपनी के दवा प्लांट पर Russian Drone का हमला, 1 की मौत
    Next Article
    Flydubai Flight में हमले के बाद विमान में यात्रियों और क्रू के बीच आखिर क्या हुआ था?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment