Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    4,031 अभ्यर्थियों ने नहीं दिया दरोगा भर्ती का पेपर:19 परीक्षा केंद्रों पर 10,909 परीक्षार्थी पहुंचे, बायोमीट्रिक सत्यापन और फोटो स्कैनिंग कर एंट्री

    4 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में कुल 10,909 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 4,031 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखी गईं। प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों का मेटल डिटेक्टर से जांच, बायोमीट्रिक सत्यापन और फोटो स्कैनिंग की गई। इसके बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने डॉ. राममनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय मुफ्तीगंज और मुक्तेश्वर बालिका इंटर कॉलेज सहित अन्य केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को शासन की मंशा के अनुरूप व्यवस्थित ढंग से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रत्येक केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट और एक इंस्पेक्टर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल और महिला सुरक्षाकर्मी तैनात थे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं। पुलिस की खुफिया सेल ने सोशल मीडिया और अन्य गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी। पहली पाली में कुल 7,920 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 5,886 ने परीक्षा दी, जबकि 2,034 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5,023 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 1,997 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के बाद, सभी अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट जमा कराने के बाद ही उन्हें केंद्र से बाहर जाने की अनुमति मिली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की परीक्षा जिले के 19 केंद्रों पर शांतिपूर्ण, नकल विहीन और व्यवस्थित ढंग से संपन्न होने पर प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत:बाइक-स्कूटी की टक्कर, दो गंभीर घायल, सीएचसी बहजोई से रेफर
    Next Article
    ललितपुर में गांजा के साथ महिला समेत तीन गिरफ्तार:6 किलो गांजा बरामद, पति-पत्नी मिलकर करते थे सप्लाई का काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment