Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    44 की उम्र में फिर कोर्ट पर लौटेंगी सेरेना:चार साल बाद प्रोफेशनल टेनिस में वापसी, क्वींस क्लब में वाइल्ड कार्ड से डबल्स खेलेंगी

    10 hours ago

    1

    0

    सेरेना विलियम्स करीब चार साल बाद प्रोफेशनल टेनिस में वापसी कर रही हैं। 44 साल की उम्र में 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीत चुकीं सेरेना ने लंदन में होने वाले क्वींस क्लब ग्रास-कोर्ट टूर्नामेंट में डबल्स खेलने के लिए वाइल्ड कार्ड स्वीकार किया है। विमेंस टेनिस एसोसिएशन (WTA) टूर ने सोमवार को इसकी घोषणा की। क्वींस क्लब 8 जून से क्वींस क्लब टूर्नामेंट 8 जून से शुरू होगा। WTA ने कहा है कि सेरेना विलियम्स के डबल्स जोड़ीदार के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बीच, सेरेना ने सोशल मीडिया पर भी अपनी वापसी के संकेत दिए। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें फोन लगातार बज रहा है। वीडियो में वह कहती हैं, मुझे अपना नंबर बदलना पड़ेगा। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, लगता है सबको यह खबर मिल गई है। क्या विंबलडन खेलेंगी? सेरेना की घास के कोर्ट पर वापसी से यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि वह विंबलडन में भी खेल सकती हैं। विंबलडन 28 जून से शुरू होगा। सेरेना ऑल इंग्लैंड क्लब में 7 सिंगल्स खिताब जीत चुकी हैं। सेरेना ने आखिरी बार 2022 US ओपन में खेला था। उस समय उन्होंने टेनिस को अलविदा कहते हुए कहा था कि वह रिटायरिंग शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं। क्वींस क्लब क्या होता है? क्वींस क्लब चैंपियनशिप्स लंदन में आयोजित होने वाला ग्रास कोर्ट टेनिस टूर्नामेंट है। 1886 में शुरू हुआ यह दुनिया के सबसे पुराने टेनिस टूर्नामेंटों में से एक है। इसे विंबलडन से पहले खिलाड़ियों के लिए अहम तैयारी टूर्नामेंट माना जाता है। नवरातिलोवा बोलीं- खेल के लिए शानदार खबर पूर्व वर्ल्ड नंबर-वन मार्टिना नवरातिलोवा ने कहा कि सेरेना ने टेनिस को नए स्तर पर पहुंचाया है। उनके मुताबिक, खेल के लिए यह शानदार बात है कि वह सीमाओं को आगे बढ़ाते हुए वापसी कर रही हैं। नवरातिलोवा इससे पहले 43 साल 10 महीने की उम्र में वापसी करने वाली सबसे उम्रदराज पूर्व नंबर-एक खिलाड़ी थीं। एंटी-डोपिंग प्रोग्राम में शामिल होने के बाद बनी राह सेरेना 14 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब भी जीत चुकी हैं। उन्होंने छह महीने पहले टेनिस के अनिवार्य एंटी-डोपिंग प्रोग्राम में दोबारा रजिस्ट्रेशन कराया था। यह वापसी की प्रक्रिया का पहला कदम माना जाता है। चार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं नाओमी ओसाका ने कहा कि सेरेना की वापसी से लोग टेनिस देखने आएंगे। उन्होंने कहा कि वह उनका पहला मैच जरूर देखेंगी। ओसाका ने कहा कि सेरेना और वीनस विलियम्स उनके बचपन की रोल मॉडल रही हैं और उन्हें फिर कोर्ट पर देखना खास होगा। गॉफ और युवा खिलाड़ियों ने जताई खुशी फ्रेंच ओपन चैंपियन कोको गॉफ ने कहा कि उनके करियर का एक बड़ा अफसोस यह है कि उन्हें कभी सेरेना के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने कहा कि किसी दिग्गज खिलाड़ी की वापसी खेल के लिए अच्छी बात है। 18 साल की अमेरिकी खिलाड़ी इवा जोविक ने कहा कि उन्होंने कभी सेरेना को सामने से नहीं देखा। उनके मुताबिक, बचपन में उन्होंने सेरेना को टेनिस पर राज करते देखा और अब उन्हें कोर्ट पर देखना अविश्वसनीय होगा। उन्होंने कहा कि इससे टेनिस को भी फायदा मिलेगा और लोग इस बारे में बात करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खराब रोशनी से टेस्ट मैच नहीं रुकेगा:ICC ने गुलाबी गेंद के ट्रायल की मंजूरी दी; वनडे में हेड कोच मैदान पर जा सकेंगे
    Next Article
    ICC ने क्रिकेट कनाडा की सदस्यता को सस्पेंड किया:खिलाड़ियों पर असर नहीं होगा, काउंसिल की फंडिंग से खेलेंगे टूर्नामेंट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment