Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म:4 दिन में 6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, फर्रुखाबाद प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा

    1 hour ago

    1

    0

    यूपी में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। आने वाले 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होगी। वहीं सोमवार सुबह लखनऊ, आगरा समेत 25 से ज्यादा जिलों में बादल छाए रहे। धीरे-धीरे धूप निकल आई। हालांकि, हवा में नमी की वजह से गर्मी से राहत है। झांसी और ललितपुर में तेज बारिश हुई। संभल में धूलभरी आंधी चली। 50 से ज्यादा पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। देवरिया में बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सुल्तानपुर में 14.8 मिमी, फतेहपुर में 7.3 मिमी, अमेठी में 6.6 मिमी, आजमगढ़ में 3.8 मिमी, हरदोई में 1.6 मिमी और झांसी में 1.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। फर्रुखाबाद प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। अधिकतम तापमान 42°C दर्ज किया गया। लखनऊ के मौसम के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव लगातार कमजोर हो रहा है। इसके कारण अगले चार दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की जा सकती है। तापमान बढ़ने के साथ ही जून के शुरुआती सप्ताह में गर्मी का असर एक बार फिर तेज होने के आसार हैं।बीते कुछ दिनों से सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश देखने को मिली, लेकिन अब इन गतिविधियों में कमी आएगी। यूपी के मौसम की पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:भारतीय जमीन कब्जाने के दावे का नेपाली संसद में विरोध, विपक्ष बोला- PM बालेन सबूत दें, या बयान वापस लें
    Next Article
    योगी बोले- तुम्हारी सोच पशुवत, गोमाता से जन्मांतर का नाता:गाय को पशु कहने को लेकर मौलवी-मौलाना पर भड़के सीएम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment