Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली के होटल से मिलीं लापता तीन युवतियां:कोर्ट में बोलीं- अपनी मर्जी से छोड़ा था घर, हाथरस पुलिस ने पांच युवकों को बयान के बाद छोड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में लापता हुईं तीन युवतियों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया। न्यायालय में दर्ज कराए गए बयानों में युवतियों ने घर अपनी मर्जी से छोड़ने की बात कही। इसके बाद उनके साथ हिरासत में लिए गए पांच युवकों को पुलिस ने रिहा कर दिया। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। तीनों युवतियां नगला अलगर्जी रोड स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थीं। उनकी उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच बताई गई है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह तीनों अपने घरों से कुछ रुपये लेकर चली गई थीं, जिसके बाद परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की सूचना दी थी। परिजनों ने दर्ज कराया था अपहरण का मुकदमा आगरा रोड निवासी एक युवती के परिजनों ने सदर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने दूसरे समुदाय की दो सगी बहनों और उनके परिवार पर युवती को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया था। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया और तत्काल जांच शुरू कर दी। सर्विलांस से मिली दिल्ली की लोकेशन जांच के दौरान सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस को तीनों युवतियों की लोकेशन दिल्ली में मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम दिल्ली रवाना हुई और द्वारका क्षेत्र के नजफगढ़ स्थित एक होटल से तीनों युवतियों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस ने उनके साथ मौजूद हाथरस के पांच युवकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए कोतवाली लाया। युवतियों ने बताई घर छोड़ने की वजह पुलिस पूछताछ में तीनों युवतियों ने बताया कि वे अपनी इच्छा से घर छोड़कर गई थीं। दो सगी बहनों ने बताया कि वे अपने सौतेले भाइयों के व्यवहार से परेशान थीं और दिल्ली जाकर नौकरी करना चाहती थीं। वहीं तीसरी युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पिता उसे घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं देते थे। इसी वजह से उसने दिल्ली जाकर नौकरी करने का फैसला किया था। ऑनलाइन नौकरी के इंटरव्यू के लिए गई थी दिल्ली एक युवती ने बताया कि उसने ऑनलाइन एक नौकरी के लिए आवेदन किया था, जिसका इंटरव्यू रविवार को होना था। इसी कारण वह दिल्ली पहुंची थी। पुलिस जांच में सामने आया कि हिरासत में लिए गए पांच युवकों में से एक युवतियों का परिचित था, जिसके संपर्क में वे थीं। कोर्ट में दिए बयान, युवकों को मिली राहत पुलिस ने तीनों युवतियों को न्यायालय में पेश कर उनके बयान दर्ज कराए। अदालत में भी उन्होंने अपनी मर्जी से घर छोड़कर जाने की बात दोहराई। युवतियों के बयानों और जांच में किसी प्रकार के अपहरण या दबाव की पुष्टि न होने पर पुलिस ने हिरासत में लिए गए पांचों युवकों को रिहा कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर में गैरइरादतन हत्या प्रयास में छह दोषी करार:पिता-पुत्रों समेत सभी को 5 साल की कैद, 11 हजार जुर्माना
    Next Article
    मुख्य चुनाव आयुक्त ने कैलाश महादेव मंदिर में दूधाभिषेक किया:आगरा में घर पहुंचकर माता-पिता का आशीर्वाद लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment