Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दादानगर में बिजली कनेक्शन कटे, बीजेपी MLA पहुंचे:अधिकारी से फोन पर बोले-20 मिनट में सप्लाई चालू करो, मैसेज भेजो फिर काटो

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के दादानगर केस्को बिजली सब स्टेशन पर बुधवार दोपहर 6 हजार उपभोक्ताओं की बिजली कट गई। लोग सब स्टेशन पहुंच गए। भीड़ में मौजूद लोगों ने आरोप लगाया कि बिल जमा होने के बाद भी बिजली काट दी गई। मौके पर स्थानीय विधायक सुरेन्द्र मैथानी पहुंच गए। नाराज हुए विधायक ने अधिकारी को फोन कर तुरंत सप्लाई शुरू कराने को कहा। 20 मिनट में बिजली सप्लाई शुरू कराओ। उन्होंने अधिकारी से कहा कि निगेटिव बैलेंस होने का मैसेज भेजने के बाद ही बिजली काटी जाए। फिलहाल अभी सभी की बिजली सप्लाई शुरू करा दी जाए। अब पढ़िए पूरा मामला बुधवार को दादानगर केस्को सबस्टेशन पर करीब 250 बिजली उपभोक्ता एक ही शिकायत लेकर पहुंचे कि उनका बिजली कनेक्शन कट गया है। लेकिन जब उन्हें कोई उचित जवाब देने वाला नहीं मिला, तो हंगामा करने लगे। इलाके के करीब 6700 घरों की बिजली एक साथ कटने से लोग परेशान हो गए। उनमें से कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उनका बैलेंस भी निगेटिव नहीं है, इसके बावजूद बिजली काट दी गई। इस सूचना पर गोविंदनगर से बीजेपी विधायक सुरेन्द्र मैथानी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचते ही केस्को सबस्टेशन के जिम्मेदार अधिकारी को फोन कर बात की। इसके बाद उन्होंने केस्को एमडी को भी फोन किया। केस्को एमडी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आखिर एक साथ इतने निगेटिव बैलेंस के कनेक्शन कैसे कट गए। अगर किसी की बिजली काटनी भी है, तो पहले उसके पास मैसेज भेजिए। यहां तो कई लोग अपने बिल दिखा रहे हैं कि उनका बिजली बिल जमा है। विधायक ने फोन पर तुरंत ही बिजली की सप्लाई शुरू कराकर बताने के लिए कहा। यह भी कहा कि 20 मिनट के भीतर सभी की बिजली शुरू करा दी जाए। इसके बाद तकरीबन 20 से 25 मिनट में बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई। विधायक बोले, पोल से लाइन जोड़ लीजिए सुरेन्द्र मैथानी ने बिजली सप्लाई शुरू होने के बाद क्षेत्रीय लोगों से कहा कि आप लोग क्षेत्र में जितनी भी पानी की टंकियां लगी हैं, उनका कनेक्शन पास में लगे हुए पोल से जोड़ लीजिए। किसी को अपने घर से बिजली सप्लाई की जरूरत नहीं है। अगर कहीं कोई सबस्टेशन का अधिकारी कुछ कहता है, तो बताइए कि यह मैंने कहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में डूबे बच्चों की मिली लाश, मचा कोहराम:स्टंट और रील बनाने के चक्कर में राप्ती नदी में डूब गए थे 4 दोस्त
    Next Article
    5 बच्चों की कसम खाने के बाद भी भागी मां:गोंडा में पति ने फोन पकड़ने पर पीटा था, 5 दिन से नहीं चला पता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment