Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5 महीने के लव के लिए पिता को मार डाला:इटावा में 17 साल की बेटी ने सिलबट्टे से सिर कूचा, लाश बक्से में छिपाई

    3 hours ago

    1

    0

    इटावा में 17 साल की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को कंबल से लपेटकर बक्से में बंद कर दिया और दोनों भाग गए। 4 दिन बाद जब घर से बदबू बाहर आने लगी, तब पड़ोसियों ने पुलिस को खबर धी। 21 अक्टूबर को हुई वारदात का पुलिस ने सोमवार दोपहर 2:30 बजे खुलासा किया। पुलिस ने बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल बेज दिया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। सिलसिलेवार पूरी घटना पढ़िए… कांशीराम कॉलोनी के टीबी अस्पताल परिसर में श्यामसुंदर कठेरिया अपनी 17 साल की बेटी के साथ रहते थे। वह एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। बड़ी बेटी काजल की शादी हो चुकी है। वह जसवंतनगर के भीकनपुर गांव में अपनी ससुराल में रहती है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, पूछताछ में बेटी ने बताया कि उसने 5 महीने पहले बड़ी बहन काजल से मोबाइल रिचार्ज कराने को कहा था। काजल ने अपने देवर को छोटी बहन का नंबर दे दिया था। देवर ने मातनटोला अहेरीपुर में रहने वाले अपने दोस्त अभिलाष सिंह (21) से नंबर रिचार्ज कराया। अभिलाष मजदूरी करता है। रिचार्ज करने के बाद अभिलाष काजल की छोटी बहन से बात करने लगा। जब यह बात पिता श्यामसुंदर को पता चली, तो वे विरोध करने लगे। उन्होंने पहले बेटी को कई बार समझाया। इसके बाद भी वह नहीं मानी, तो उसके साथ मारपीट की। इससे बेटी अपने पिता से नाराज रहने लगी। पिता के मर्डर का प्लान बनाया बेटी अपने प्रेमी अभिलाष के साथ ही रहना चाहती थी। इसी के चलते उसने अभिलाष के साथ मिलकर पिता श्यामसुंदर की हत्या की साजिश रची। 21 अक्टूबर को बेटी ने श्यामसुंदर की चाय में नींद की दवा मिला दी। पिता के गहरी नींद में सोने के बाद दोनों ने उन्हें चारपाई से बांध दिया। फिर चाकू से गले पर वार किया। इसके बाद सिलबट्टे से सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौत हो गई। लाश संदूक में छिपाई, मोबाइल नाले में फेंका हत्या के बाद दोनों ने सबूत मिटाने की कोशिश की। लाश पहले फ्रिज में रखने की कोशिश की। लेकिन जब उसमें फिट नहीं हुई, तो कंबल में लपेटकर बक्से में रख दिया। इसके बाद श्यामसुंदर का मोबाइल नाले में फेंक दिया। फिर दोनों भाग गए। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई रविवार (25 अक्टूबर) को जब कमरे के अंदर से बदबू आने लगी, तब पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी और लाश बक्से से बाहर निकाली। पुलिस ने बड़ी बेटी काजल को पिता की हत्या की खबर दी। काजल ने बताया कि पिछले 3-4 दिन से पापा और बहन से बात नहीं हो पा रही थी। सोमवार को काजल ने छोटी बहन और उसके प्रेमी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करया। प्रेमी के घर मिली बेटी सोमवार को सिविल लाइन में ग्वालियर तिराहे के पास पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बेटी और उसके प्रेमी अभिलाष के सराय एसर गांव में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने गांव के चेक रोड के पास से अभिलाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि लड़की उसके घर पर है। पुलिस ने अभिलाष के घर से लड़की को भी पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सिलबट्टा, चाकू, खून से सने कपड़े और बक्सा भी बरामद किया है। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. टीचर का इकलौता बेटा ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरा, शव देखकर मां-बाप बेहोश संतकबीरनगर में टीचर के इकलौते बेटे की ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरकर मौत हो गई। किशोर सड़क पर औंधे मुंह गिरा। वह नया गिटार खरीदकर बाइक से वापस लौट रहा था। हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी के दौरे पर रूट डायवर्जन लागू:चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन से निगरानी हो रही
    Next Article
    बस्ती में पिता और 2 बेटियों की मौत:टक्कर के बाद रात भर ट्रक के नीचे दबे रहे; सुबह चप्पल देखकर पता चला हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment