Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC RO ARO भर्ती विस्तृत नोटिफिकेशन जारी:सचिवालय में 383 पद,501 पदों के लिए आवेदन शुरू; अंतिम तिथि 26 नवंबर

    28 minutes ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) आदि पदों पर भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। विज्ञापन संख्या A-4/E-1/2026 के तहत कुल 501 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन सोमवार यानी 26 अक्टूबर से शुरू हो गए हैं। कब तक कर सकेंगे आवेदन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित है। जमा किए गए आवेदन में संशोधन या त्रुटि सुधार तथा शुल्क संबंधी समस्या के समाधान का अवसर 3 दिसंबर 2026 तक मिलेगा। किन पदों पर निकली भर्ती इस भर्ती में सचिवालय, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और महाधिवक्ता कार्यालय सहित विभिन्न विभागों में RO, ARO और अन्य पद शामिल हैं। सचिवालय में RO के 122 और ARO के 261 सामान्य चयन के पद शामिल हैं, जबकि महाधिवक्ता कार्यालय में ARO के 45 पद हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम तक रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है। कौन कर सकता है आवेदन RO जैसे सामान्य पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री आवश्यक है। ARO के लिए स्नातक के साथ DOEACC/NIELIT का ‘ओ’ लेवल प्रमाणपत्र या समकक्ष योग्यता और हिंदी में 25 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति चाहिए। आयु सीमा 1 जुलाई 2026 को 21 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित है। दिव्यांगजनों के लिए अधिकतम आयु 55 वर्ष रखी गई है, जबकि अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, कुशल खिलाड़ी और राज्य कर्मचारियों को नियमानुसार छूट मिलेगी। कितनी फीस लगेगी सामान्य, OBC और EWS वर्ग के अभ्यर्थियों से 125 रुपये, SC/ST तथा भूतपूर्व सैनिकों से 65 रुपये और दिव्यांगजनों से 25 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा। चयन कैसा होगा चयन प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा के माध्यम से होगा। प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंकों का वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र होगा, जिसमें 140 प्रश्न सामान्य अध्ययन और 60 प्रश्न सामान्य हिंदी के होंगे; 1/3 नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। मुख्य परीक्षा 800 अंकों की लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य अध्ययन के दो प्रश्नपत्र, सामान्य हिंदी एवं आलेखन तथा हिंदी निबंध शामिल हैं। मुख्य परीक्षा के लिए रिक्तियों के अनुपात में 15 गुना अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ऐसे करें आवेदन आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह OTR आधारित है। जिन अभ्यर्थियों के पास OTR नंबर नहीं है, उन्हें आवेदन से कम से कम 72 घंटे पहले otr.pariksha.nic.in पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद uppsc.up.nic.in पर विज्ञापन A-4/E-1/2026 चुनकर फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करने से पहले सभी विवरण जांच लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजू हत्याकांड का 8 दिन बाद भी खुलासा नहीं:परिवार को हत्यारों के पकड़े जाने का इंतजार, मां और पत्नी को बच्चों के भविष्य की चिंता
    Next Article
    मेरठ में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, 5 अरेस्ट:आशियाना कॉलोनी में चल रही थी, मुठभेड़ में पकड़े गए 2 आरोपियों ने पता बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment