Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजू हत्याकांड का 8 दिन बाद भी खुलासा नहीं:परिवार को हत्यारों के पकड़े जाने का इंतजार, मां और पत्नी को बच्चों के भविष्य की चिंता

    29 minutes ago

    1

    0

    हमीरपुर में राजकुमार उर्फ राजू निषाद की हत्या का आठ दिन बाद भी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस के आश्वासन के बावजूद हत्यारे अभी तक पकड़े नहीं गए हैं, जिससे परिवार की बेचैनी बढ़ रही है। परिजन जानना चाहते हैं कि राजू की हत्या किसने और क्यों की। गौरादेवी नई बस्ती निवासी राजू फल बेचकर परिवार चलाते थे। 16 अक्टूबर की शाम उन्हें घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। कानपुर रेफर किया गया, जहां 18 को उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सिर में गोली मिलने से हत्या की पुष्टि हुई। पत्नी सरोजनी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने जांच के लिए टीमें लगाई हैं। 70 वर्षीय मां राजकुमारी ने तीन साल में पति और दो बेटों को खोया है। राजू की पत्नी सरोजनी को चार बच्चों की परवरिश और घर खर्च की चिंता है। पति की मौत से परिवार की आय बंद हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा नेता दारासिंह प्रजापति ने ज्वाइन की सपा:यूपी की 50 से अधिक सीटों पर हैं निर्णायक, हिस्सेदारी के साथ ही जाएगी बिरादरी
    Next Article
    UPPSC RO ARO भर्ती विस्तृत नोटिफिकेशन जारी:सचिवालय में 383 पद,501 पदों के लिए आवेदन शुरू; अंतिम तिथि 26 नवंबर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment