Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 पूर्व सैन्य अधिकारियों ने Delhi Gymkhana Club बेदखली मामले में PM Modi को पत्र लिखा

    1 hour from now

    1

    0

    भारतीय सेना के 50 सेवानिवृत्त अधिकारियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर दिल्ली जिमखाना क्लब के खिलाफ प्रस्तावित बेदखली की कार्रवाई में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि वह प्राधिकारों को इस फैसले पर “फिर से विचार करने”, “रचनात्मक विकल्पों” पर गौर करने और इस ऐतिहासिक प्रतिष्ठान को बचाने के लिए कदम उठाने का निर्देश दें। मोदी को पत्र लिखने वाले ये सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी दिल्ली जिमखाना क्लब के सदस्य हैं।उन्होंने लिखा है कि एक सदी से भी अधिक पुराना यह क्लब ऐसे सदस्यों को “बेहद कीमती संपर्क नेटवर्क” प्रदान करता है और इसे बंद करने से उस समुदाय पर “गहरा मानवीय असर” पड़ेगा, जिसने देश की सेवा में अपने जीवन के सर्वोत्तम वर्ष समर्पित किए हैं। यह विवाद केंद्र सरकार के 22 मई के उस आदेश से उपजा है, जिसमें जिमखाना क्लब का स्थायी पट्टा रद्द कर दिया गया है और उसे 27.3 एकड़ की संपत्ति खाली करने का निर्देश दिया गया है। सरकार का कहना है कि इस जमीन की जरूरत “रक्षा बुनियादी ढांचे को मजबूत और सुरक्षित करने” और सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े अन्य जरूरी कामों के लिए है।इस कदम को दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती देते हुए कहा गया है कि यह मनमाना है और इसमें उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है। आठ जुलाई को लिखे पत्र पर थलसेना, वायुसेना और नौसेना में सेवाएं दे चुके 50 सेवानिवृत्त अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Droupadi Murmu ने Birth and Death Registration बिल को दी मंजूरी, 1 साल बाद DM अनुमति अनिवार्य
    Next Article
    Mumbai के विले पार्ले की शांता भवन इमारत में लगी आग, 4 लोगों को सुरक्षित निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment