Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bihar के तीन जिलों में Lightning से 9 लोगों की जान गई, सरकार देगी 4-4 लाख

    1 hour from now

    1

    0

    बिहार के तीन जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। एक आधिकारिक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, ये सभी मौतें पिछले 24 घंटों के दौरान हुईं।बयान के अनुसार सबसे अधिक पांच मौतें बांका जिले में, तीन लखीसराय में और एक पटना जिले में हुई। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। इसके अनुसार बांका जिले में आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले पांच लोगों में एक ही परिवार की तीन महिलाएं शामिल हैं।बौंसी थाना क्षेत्र के पोरई गांव में कुश्मी देवी (45), रिंकू देवी (35) और रेनू देवी (38) घर के बाहर थीं, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई और उनकी मौत हो गई। बयान के अनुसार बौसी प्रखंड के सिराई गांव निवासी सुरेश यादव खेत की ओर जाते समय तालाब के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, इसी प्रखंड के काजी कैरी गांव की सुफियाना खातून (50) धान रोपाई कर रहे मजदूरों को नाश्ता देकर लौट रही थीं, तभी उन पर बिजली गिर गई और उनकी भी मौत हो गई।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने, यथासंभव घर के भीतर रहने और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bihar में Samrat Choudhary ने दिए निर्देश, 30 दिन में होगा नागरिकों की शिकायतों का समाधान
    Next Article
    Visakhapatnam Port पर 334.89 करोड़ रुपये का flyover बनेगा, मंत्रालय ने दी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment