Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राम मंदिर CEO के लिए इंटरव्यू का आज दूसरा दिन:6 लोगों का आज इंटरव्यू होगा, 5300 आवेदनों में 18 शॉर्टलिस्ट; 3 नाम सेलेक्ट होंगे

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या राम मंदिर के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद के लिए बुधवार को इंटरव्यू का दूसरा दिन है। राम मंदिर परिसर के ग्रीन हाउस में आज छह शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों का इंटरव्यू होगा। इंटरव्यू सुबह करीब 11 बजे शुरू होगा। इससे पहले मंगलवार को आठ उम्मीदवारों का इंटरव्यू हो चुका है। इसमें तीन पूर्व IAS, एक पूर्व IPS और चार पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल थे। चार दिन चलने वाली चयन प्रक्रिया में कुल 18 उम्मीदवारों का इंटरव्यू होना है। CEO पद के लिए 5,300 से ज्यादा आवेदन मिले थे, जिनमें से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीन नामों का पैनल तैयार होगा और अंतिम चयन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट करेगा। मंगलवार को 8 उम्मीदवारों का हुआ इंटरव्यू राम मंदिर के CEO पद के लिए मंगलवार को आठ पूर्व अधिकारियों ने इंटरव्यू दिया। इनमें तीन पूर्व IAS, एक पूर्व IPS और चार पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल रहे। पूर्व IPS और यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे राजेश पांडेय और जौनपुर के पूर्व डीएम दिनेश चंद्र भी चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। इंटरव्यू सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। सूत्रों के मुताबिक, प्रत्येक उम्मीदवार से करीब 15 से 20 मिनट तक बातचीत की गई। उनसे प्रशासनिक अनुभव, जिम्मेदारियों, धार्मिक क्षेत्र में काम और भगवान राम के प्रति आस्था से जुड़े सवाल पूछे गए। प्रशासनिक अनुभव और मंदिर प्रबंधन परखी जा रही समझ उम्मीदवारों के पेशेवर अनुभव के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर उनकी समझ भी परखी जा रही है। मंदिर के बढ़ते दायरे और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए प्रशासनिक व्यवस्था संभालने की क्षमता को चयन में अहम माना जा रहा है। CEO के जिम्मे अलग-अलग विभागों के बीच समन्वय, मानव संसाधन, वित्तीय प्रबंधन और श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी हो सकती है। मंदिर से संबंधित संस्थानों और विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच तालमेल स्थापित करना भी पद की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होगा। चार दिन में 18 उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया CEO पद के लिए चार दिन तक इंटरव्यू होंगे। बुधवार को छह उम्मीदवारों के बाद शेष उम्मीदवारों का इंटरव्यू गुरुवार को किया जाएगा, जबकि किसी कारण से बचे उम्मीदवारों के लिए शुक्रवार को मौका रखा गया है। इंटरव्यू पूरा होने के बाद तीन उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा। इसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इन तीनों का इंटरव्यू लेकर अंतिम रूप से एक नाम पर मुहर लगाएगा। 5,300 से ज्यादा आवेदन, 18 उम्मीदवार हुए शॉर्टलिस्ट राम मंदिर के CEO पद के लिए 5,300 से अधिक लोगों ने आवेदन किया था। चयन समिति ने इनमें से 18 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया है। अयोध्या के पूर्व डीएम योगेश्वर राम मिश्रा का नाम भी सूची में था, लेकिन आवेदन के बावजूद वह यूपी सरकार के न्यायाधिकरण में न्यायिक पद पर होने के कारण इंटरव्यू में शामिल नहीं हो रहे हैं। अभी चयनित 15 उम्मीदवारों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी इंटरव्यू लेने वाली चयन समिति में शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी एयरपोर्ट पर रनवे में गिट्टियां मिलीं:2 घंटे तक उड़ानें बंद रहीं, DGCA ने जांच के आदेश दिए; PNC Infra कर रही रनवे विस्तार
    Next Article
    लखनऊ में आज भी धूप-उमस का असर:तापमान 34 डिग्री तक पहुंचेगा; अगले 5 दिन बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment