Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    50 साल के व्यक्ति को महिला ने 35 चप्पल जड़े:लखनऊ में 500 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पिटने के बाद माफी मांगी

    14 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में छेड़खानी के विरोध में 38 साल की महिला ने 50 साल के व्यक्ति को डेढ़ मिनट में 35 से ज्यादा चप्पल जड़े। वह भागने लगा तो उसे करीब 500 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। मौके पर भीड़ जुट गई। आरोपी ने महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगी। इस पर महिला ने उसे माफ कर दिया और पुलिस से शिकायत नहीं की। घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे कैसरबाग थाना क्षेत्र के लालबाग में हुई। घटना का वीडियो सामने आया है। 2 तस्वीरें देखिए… भाई को टिफिन देने जा रही थी महिला महिला ने दैनिक भास्कर से फोन पर बताया कि वह भाई को टिफिन देने जा रही थी। रास्ते में करीब 50 साल के व्यक्ति ने अभद्र टिप्पणी की। इससे उन्हें गुस्सा आ गया और चप्पल निकालकर उसकी पिटाई कर दी। महिला ने बताया कि पिटने के बाद उस व्यक्ति ने माफी मांगी। दोबारा किसी के साथ ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी देकर उसे छोड़ दिया। महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों का तुरंत विरोध करें महिला ने कहा कि वह अपनी पहचान सार्वजनिक नहीं करना चाहती हैं। लेकिन वह चाहती हैं कि महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों का तत्काल विरोध होना चाहिए। इससे वह दोबारा ऐसी गंदी हरकत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएंगे। ------------------- यह खबर भी पढ़िए… अखिलेश का तंज- डीसीएम बिना बरसात छाता लगाते हैं:उनकी बात तो गार्ड भी नहीं सुनता; ब्राह्मण सम्मेलन में कृष्ण-सुदामा की दोस्ती याद दिलाई लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर तंज कसा। कहा- एक डीसीएम हैं, बिना बरसात के छाता लगाते हैं। कहा जाता है कि उनकी बात एक गार्ड भी नहीं सुनता। जो लोग सच्चाई जानते हैं, उन्हें पता है कि गार्ड की बात कोई गार्ड कैसे सुनेगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिठाई की दुकान से 62 हजार की चोरी, VIDEO:कानपुर देहात में गल्ले से रुपए निकालता CCTV में कैद हुआ नाबालिग चोर
    Next Article
    मेरठ में 15mm बारिश में डूबीं शहर की सड़कें:24 घंटे तक 6 से ज्यादा सड़कों पर भरा रहा पानी, निगम के दावे फेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment