Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में 15mm बारिश में डूबीं शहर की सड़कें:24 घंटे तक 6 से ज्यादा सड़कों पर भरा रहा पानी, निगम के दावे फेल

    14 hours ago

    1

    0

    महज 15 मिमी बारिश ने मेरठ नगर निगम के प्री-मानसून इंतजामों की हकीकत उजागर कर दी। शहर की 6 से ज्यादा सड़कें पानी में डूब गईं। नालियां ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बहने लगीं। मोहकमपुर में जलभराव से लोगों का निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन जलनिकासी व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह फेल साबित हुई। सबसे ज्यादा परेशानी मोहकमपुर क्षेत्र में देखने को मिली। यहां कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव के बीच सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं दिए, जिसके चलते कई लोग फिसलकर चोटिल हो गए। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के बाद की तस्वीरें - स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहकमपुर में हल्की बारिश होते ही सड़कों पर पानी भर जाता है। उनका कहना है कि क्षेत्र में जलनिकासी की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। नालियां ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदगी भी जम गई है। नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और पानी निकासी के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। लोगों ने आरोप लगाया कि नगर निगम हर साल मानसून से पहले बड़े-बड़े दावे करता है, लेकिन हर बार बारिश में वे दावे फेल हो जाते हैं। बारिश के बाद एक बार फिर शहर की जलनिकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से स्थायी समाधान की मांग करते हुए नालियों की सफाई, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़कों के गड्ढे भरने की मांग की है, ताकि हर बारिश में लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    50 साल के व्यक्ति को महिला ने 35 चप्पल जड़े:लखनऊ में 500 मीटर तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, पिटने के बाद माफी मांगी
    Next Article
    जमीन विवाद में घायल बुजुर्ग की 17 दिन बाद मौत:4 आरोपी गिरफ्तार, 15 जुलाई को रास्ते के विवाद में हुआ था बवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment