Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5,312 परीक्षार्थियों ने छोड़ी एसआई भर्ती परीक्षा:आज 7,018 अभ्यर्थियों ने दिया पेपर, दो दिन 4 पालियों में हुआ एग्जाम

    5 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा रविवार देर शाम सकुशल संपन्न हो गई। आज दूसरे दिन की परीक्षा में कुल 9600 परीक्षार्थियों में से 7018 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 2582 ने परीक्षा छोड़ दी। यह परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई। परीक्षा के दोनों दिन सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी भी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के बेल्ट और जूते उतरवाए गए। गोंडा में गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती समेत कई अन्य जिलों के परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे। शनिवार को हुई परीक्षा में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पाली में 4800 में से 3428 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 1372 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4800 में से 3442 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1358 ने परीक्षा छोड़ दी। सब इंस्पेक्टर पुलिस भर्ती परीक्षा के नोडल अधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत ने बताया कि दो दिनों और चार पालियों में कुल 19200 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इनमें से 13888 परीक्षार्थियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा दी, जबकि 5312 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। रावत ने यह भी बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र जमा कराए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान कहीं कोई दिक्कत नहीं हुई। जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) द्वारा भी परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल में सूबेदार ने लगाई फांसी:पेड़ से फंदे पर लटका मिला शव, मानसिक तनाव में होने की आशंका
    Next Article
    RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने शादी की:पत्नी श्वेता पुंडीर कंटेंट क्रिएटर; क्रिकेटर पर पिछले साल रेप के 2 केस दर्ज हुए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment