Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    5वीं का स्टूडेंट नाले में गिरा, पेट में घुसी सरिया:गोरखपुर में सड़क पर तड़प कर मौत, पिता का दर्द- गिफ्ट में साइकिल दिलाई थी

    8 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में नाले में गिरने से 5वीं छात्र की मौत हो गई। 4 दिन पहले ही उसके पिता ने उसे साइकिल गिफ्ट की थी। वह उसी साइकिल से दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। इसी दौरान वह साइकिल समेत निर्माणाधीन नाले में जा गिरा, जिससे उसके पेट में सरिया धंस गया। छात्र की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर सड़क पर लिटा दिया। इसके बाद उसके पेट में धंसी सरिया निकाल दी गई। इससे काफी तेज खून बहने लगा। छात्र सड़क पर दर्द से तड़पता रहा। इस दौरान लोग उसे दिलासा देते रहे- घबराओ मत, तुम ठीक हो जाओगे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस से उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर इमरजेंसी में करीब 30 मिनट तक उसका इलाज चला। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम चिलुआताल थाना क्षेत्र का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 5वीं में पढ़ता था छात्र छात्र का नाम कन्हैया चौरसिया है और वह 5वीं क्लॉस में पढ़ता था। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मुड़ीला उर्फ मुंडेरा निवासी श्याम सुंदर चौरसिया के 3 बेटों में कन्हैया सबसे बड़ा है। श्याम सुंदर सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वेलेंटाइन डे पर गिफ्ट की दी साइकिल श्याम सुंदर ने बताया- कन्हैया को साइकिल चलाने का बहुत शौक था। वह अक्सर दूसरे बच्चों से साइकिल मांगकर चलाता था, जिस पर घर में उसे डांट पड़ती थी। यह देखकर अच्छा नहीं लगता था। इसलिए 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) को मैंने 2600 रुपए की साइकिल खरीदकर उसे गिफ्ट की थी। 18 फरवरी की शाम करीब 5 बजे वह दोस्तों के साथ साइकिल चलाने वार्ड नंबर-5, मनबेला, राप्ती नगर विस्तार कॉलोनी के पास गया था। वापस लौटते समय वह साइकिल समेत निर्माणाधीन नाले में गिर गया। गिरते वक्त वहां खड़ी सरिया उसके शरीर में धंस गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला और पेट में धंसी सरिया निकाल दी। उस समय मैं बाजार में सब्जी बेच रहा था। इसी बीच घटना की सूचना मिली तो मैं भागते हुए मौके पर पहुंचा। वहां कन्हैया सड़क पर दर्द से तड़प रहा था। इसके बाद मैं उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नाले का ढक्कन खुला होने से बच्चे की हुई मौत श्याम सुंदर ने आरोप लगाया कि ठेकेदार ने अतिरिक्त लोहे की सरिया नहीं हटाई थी और नाले का ढक्कन भी खुला छोड़ दिया गया था। इसी लापरवाही के कारण उनके बेटे की मौत हो गई। सरिया निकलाने से बच्चे की हुई मौत डॉक्टरों का कहना था कि बच्चे के शरीर में धंसी सरिया को मौके पर नहीं निकालना चाहिए था। उसे सरिया समेत ही अस्पताल लाया जाना चाहिए था। सरिया निकाल देने से बच्चे का अत्यधिक खून बह गया। बच्चे को लेकर गए बीआरडी स्थानीय लोगों ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों पर भी सवाल उठाए हैं। नाला निर्माण कार्य में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में चिलुआताल थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। बच्चे के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है। ---------- ये खबर भी पढ़िए… मथुरा में नहर में गिरी कार, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया मथुरा में बेकाबू कार नहर में गिर गई। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा और दौड़कर मौके पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने 2 लड़कों को गाड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की IAS अदिति ने बिना बैंड-बाजे के शादी की:कोई फिजूलखर्ची नहीं; एक-दूजे को वरमाला पहनाई; ट्रेनिंग में शुरू हुई थी लव स्टोरी
    Next Article
    बहन ने खिलौना तोड़ा तो भाई ने किया सुसाइड:रायबरेली में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर जान दी, दो घंटे बाद कमरे में लाश मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment