Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहन ने खिलौना तोड़ा तो भाई ने किया सुसाइड:रायबरेली में 11 साल के बच्चे ने फंदा लगाकर जान दी, दो घंटे बाद कमरे में लाश मिली

    8 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में भाई-बहन के बीच खिलौने को लेकर लड़ाई हो गई। गुस्से में बहन ने भाई के खिलौने को जमीन पर फेंक दिया, जिससे वो टूट गया। खिलौना टूटने से आहत 11 साल के भाई ने घर के कमरे में जाकर रस्सी के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। दो घंटे बाद जब वो बाहर नहीं दिखा तो परिवार के लोग उसे खोजते हुए कमरे में पहुंचे। जहां उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। ये देखते ही घर वालों के होश उड़ गए। बाद में गांव के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला कसरावा गांव का है। अब समझिए पूरा मामला गांव के रहने वाले संतोष मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार पालते हैं। घर में पत्नी सुशीला के अलावा 4 बच्चे हैं। जिनमें मोहिनी (17), मोहित (15), मुस्कान (14) हैं। जबकि मयंक (11) घर में सबसे छोटा था। मुस्कान गांव के प्राथमिक स्कूल में कक्षा 8, जबकि मयंक क्लास 7 में था। बहन ने बताई पूरी कहानी मुस्कान ने बताया - सुबह पापा ने हम लोगों से बाल्टी मांगी। उस समय मैं अपने भाई मयंक के साथ खेल रही थी। पापा की बात न सुनकर वो खेल में मस्त रहा। इस पर हम दोनों के बीच मारपीट हो गई। मयंक ने इसकी शिकायत मां से कर दी। इस पर मां ने दोनों को डांटा और मारा। इसके बाद मैंने मयंक के प्लास्टिक के दो ट्रैक्टर तोड़कर आग में जला दिये। उसके बाद मैं स्कूल चली गई। उस समय माता पिता समेत बहन और भाई घर के बाहर चल रहे निर्माण कार्य में जुट गए। दो घंटे बाद कमरे में पहुंची मां तो उड़े होश मुस्कान के मुताबिक, मुझे भाई के गुस्से का अंदाजा नहीं था। वो गुस्से में स्कूल नहीं गया। ये बात मां को पता चली तो वो मयंक को खोजने लगीं। घर के अंदर पहुंचने पर उन्होंने मयंक को कमरे में धान की बोरियों के ऊपर बांस की बल्ली के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर लटका हुआ पाया। ये देखते ही मां ने शोर मचाया तो गांव में शोर मच गया। परिजनों ने तुरंत मयंक को फंदे से उतारा और जान बचाने के लिए आनन फानन में बछरावां स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पिता बोले- ट्रैक्टर पास में रखकर सोता था बेटा मृतक के पिता संतोष ने बताया- मैं घर से 50 मीटर दूर अपना मकान बना रहा था। पत्नी और बाकी बच्चे भी मेरे साथ थे। लेकिन मयंक नजर नहीं आया तो उसे खोजा गया। मेरे बेटे मयंक को प्लास्टिक के ट्रैक्टर खिलौने से बहुत प्यार था। भाई और बहन दोनों खिलौने से खेल रहे थे, तभी विवाद हो गया और उसकी बहन मुस्कान ने दोनों ट्रैक्टर तोड़ दिए। मयंक ट्रैक्टर से इतना प्यार करता था कि रात में सोते समय उसे अपने बगल में रखकर सोता था और सुबह उठते ही सबसे पहले खिलौने पर नजर डालता था। ………………… ये खबर भी पढ़े… लखनऊ में घर बुलाया, तिलक लगाया; कहा था- चोटी खींचना महापाप यूपी में शंकराचार्य विवाद के बीच डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ब्राह्मण बटुकों की पूजा की। उन्होंने गुरुवार सुबह लखनऊ आवास में 101 बटुकों को आमंत्रित किया। पत्नी नम्रता पाठक के साथ सभी बटुकों का तिलक लगाया। हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फूल बरसाए। इस दौरान बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। पूजा के बाद डिप्टी सीएम ने X पर लिखा- बटुकों का सम्मान, हमारा सौभाग्य।.. पढ़े पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    5वीं का स्टूडेंट नाले में गिरा, पेट में घुसी सरिया:गोरखपुर में सड़क पर तड़प कर मौत, पिता का दर्द- गिफ्ट में साइकिल दिलाई थी
    Next Article
    भगवा में ग्लोबल कूटनीति:सीएम योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर-जापान दौरा चर्चा में, हनुमान मंदिर में दर्शन करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment