Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 घंटे की जांच में कई दस्तावेजों में मिली खामियां:सीतापुर की मिश्रिख नगर पालिका में आईटी का छापा, भाजपा विधायक की बहू अध्यक्ष

    3 hours ago

    1

    0

    सीतापुर की नगर पालिका परिषद मिश्रिख में गुरुवार को आयकर विभाग की बरेली एवं सीतापुर की संयुक्त चार सदस्यीय टीम ने करीब छह घंटे से अधिक समय तक गहन जांच की। लंबे समय तक चली इस कार्रवाई के दौरान नगर पालिका कर्मियों में हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बताया जाता है कि इस दौरान बड़ी खामियां सामने आई है। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे आयकर विभाग की टीम नगर पालिका कार्यालय पहुंची और सीधे अध्यक्ष कार्यालय में अभिलेखों की जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान विशेष रूप से वित्तीय वर्ष 2022–23 से संबंधित आयकर अभिलेखों को खंगाला गया। आयकर विभाग के अधिकारियों ने कई फाइलों और दस्तावेजों में कमियां पाए जाने की बात कही है। इसके अलावा अन्य वर्षों के अभिलेखों में भी खामियां सामने आने की जानकारी मिली है। इस संबंध में सीतापुर आयकर विभाग के अधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि आयकर से जुड़े रिकॉर्ड की विस्तृत जांच की गई है। जांच में कुछ कमियां पाई गई हैं, जिन्हें लेकर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, उन्होंने किसी भी प्रकार की अंतिम रिपोर्ट या कार्रवाई को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की। करीब छह घंटे तक चली इस जांच के दौरान नगर पालिका कार्यालय में चर्चाओं का बाजार भी गर्म रहा। सूत्रों के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया के दौरान कटने वाली टेंडर धनराशि जमा न होने को लेकर भी जांच की चर्चा सामने आई है, हालांकि इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जांच के समय नगर पालिका अध्यक्ष सीमा भार्गव कार्यालय में उपस्थित नहीं थीं। उनकी अनुपस्थिति में प्रतिनिधि के रूप में मिश्रिख से भाजपा विधायक राम कृष्ण भार्गव के सुपुत्र विजय भार्गव शाम करीब 4:50 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और आयकर अधिकारियों से बातचीत की। लेकिन उन्होंने मामले पर चुप्पी साधी रखी है। जांच टीम में बरेली से आयकर अधिकारी अभय मिश्रा, सीतापुर से आयकर अधिकारी सचिन, आयकर निरीक्षक सुखदीप तथा आयकर कार्यालय प्रभारी शिवा जी शामिल रहे। जांच पूरी दस्तावेज के साथ टीम देर शाम कार्यालय से रवाना हो गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में 6 डंपर सीज, 2.87 लाख जुर्माना:ओवरलोड और बिना फिटनेस संचालन पर परिवहन विभाग ने की कार्रवाई
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ:ऑपरेशन सिंदूर और ड्रोन शो बने आकर्षण का केंद्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment