Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ:ऑपरेशन सिंदूर और ड्रोन शो बने आकर्षण का केंद्र

    3 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा के सम्राट मिहिरभोज पार्क (सिटी पार्क) में पुष्प प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ हुआ। यह प्रदर्शनी 1 मार्च तक चलेगी, जिसमें विभिन्न प्रकार के फूलों और कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया है। इस आयोजन में पहली बार ड्रोन शो और 'ऑपरेशन सिंदूर' थीम पर आधारित फूलों की आकृति विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रभारी प्रमोद गुप्ता, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ सुमित यादव की उपस्थिति में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में वाहनों की पार्किंग और प्रवेश निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उद्घाटन के अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि किसी भी शहर की पहचान उसकी सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत से होती है, न कि केवल इमारतों से। उन्होंने जिले के निवासियों से परिवार और मित्रों के साथ इस पुष्प प्रदर्शनी का आनंद लेने की अपील की। सांसद ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से प्राधिकरण कर्ज मुक्त हुआ है और अब तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। सांसद ने दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी शुभारंभ किया, जिसमें स्कूली छात्रों ने मां सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रदर्शनी में पहली बार आयोजित ड्रोन शो ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ड्रोन के माध्यम से आसमान में भारत का नक्शा, अयोध्या मंदिर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें बनाई गईं, जो बेहद लुभावनी थीं। 'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर फूलों से बनी आकृति ने सभी का ध्यान खींचा। सांसद डॉ. महेश शर्मा ने भी इसकी सराहना की और यादगार के तौर पर अपने मोबाइल में इसकी तस्वीरें लीं। प्रदर्शनी में आने वाले लोग इस आकृति के साथ खूब तस्वीरें खिंचवा रहे हैं। फूलों से बने टाइगर, शिमला मिर्च से बने हार्ट शेप और राष्ट्रीय पक्षी मोर सहित अन्य आकृतियां भी लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    6 घंटे की जांच में कई दस्तावेजों में मिली खामियां:सीतापुर की मिश्रिख नगर पालिका में आईटी का छापा, भाजपा विधायक की बहू अध्यक्ष
    Next Article
    पुलिस लाइन में पुलिस परिवार ने मनाई ईको-फ्रेंडली होली:कानपुर देहात में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और फाग गीतों से वातावरण भक्तिमय हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment