Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 लेन फ्लाईओवर पर फिदा हुए गोरखपुरवासी:जगमगाती लाइटों में जमकर बना रहें रील, शाम होते लग रही भीड़, मिला बेहतरीन सेल्फी स्पॉट

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर का पहला सिक्स लेन फ्लाईओवर शहर वासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उद्घाटन के बाद से ही शाम होते ही लोग वहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए पहुंच रहे। बच्चे हो या बड़े हर कोई जगमगाती लाइटों में सेल्फी, वीडियो और रील बना रहे हैं। वहां की तमाम रील सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। लोगों को नौका बिहार के अलावा उसके पास ही एक और बेहतरीन स्पॉट मिल गया है। जिसका वे जमकर फायदा उठा रहें हैं। हर उम्र के लोगों में उत्साह शुक्रवार की रात करीब 8 बजे जब दैनिक भास्कर की टीम फ्लाईओवर पर पहुंची तो वहां का नजारा बेहद ही अलग दिखा। उस तरफ से गुजरने वाले ज्यादातर लोग वहां की खूबसूरती को अपने मोबाईल में वीडियो के माध्यम से कैद करते हुए नजर आएं। कोई बाइक और स्कूटी पर बैठ कर पूरे एरिया को रिकॉर्ड कर रहा था तो कोई कार का शीशा नीचे कर वीडियो बनाया। वहीं सबसे ज्यादा लोग वहां रुकर उस खूबसूरती को महसूस करते और उसके साथ अपना भी फोटो-वीडियो बनाते नजर आएं। इस एक्टिविटी में युवा और बड़े हर उम्र के लोग शामिल थे। देखिए तस्वीरें… देवरिया बाईपास चौराहे ज्यादा जमावड़ा रील और वीडियो बनाने वालों की सबसे ज्यादा भीड़ देवरिया बाईपास चौराहे पर दिखी। वहां बुजुर्ग, बच्चे, युवा, पुरुष और महिला सभी वर्ग के लोग पहुंच रहे थे। इसके अलावा लोग काफी देर वहां बैठकर ठंडी-ठंडी हवाओं का आनंद भी ले रहे थे। लाइटें कर रहीं आकर्षित लोगों का कहना है कि फ्लाईओवर पर लगी शानदार लाइटें आकर्षित कर रही है। इसकी वजह से वह जगह और भी खास बन रहा। वहां किसी भी तरफ खड़े हो जाओं फोटो और वीडियो बहुत ही अट्रैक्टिव आ रहा है। डांस करते हुए रील वायरल हो रही वहीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के लिए वह जगह बेहद ही उपयोगी साबित हो रही है। उन्हें रील बनाने के लिए शहर में एक नया और खूबसूरत जगह मिल गया है। तमाम इंफ्लुएंसर वहां डांस और अन्य एक्टिविटी करके सोशल मीडिया पर खूब व्यू और लाइक पा रहे। नौका विहार के अलावा एक और बेहतरीन लोकेशन दोस्तों के साथ फ्लाईओवर घूमने आए करन ने बताया कि यह बहुत ही शानदार लोकेशन है। फोटो और वीडियो बहुत अच्छा आ रहा है। इसलिए हम सभी दोस्त यहां रुककर फोटो लिए और वीडियो भी बनाएं। वहीं रघुवीर ने बताया कि नौका विहार के अलावा एक और बेहतरीन लोकेशन हम लोगों को मिला है। जहां रुकने का मन कर रहा है। यहां लाइटें बहुत ही खूसबसुरत लुक दे रही हैं। फोटो बहुत अच्छा आया है। राहुल सिंह ने बताया कि यह लोकेशन बिल्कुल लखनऊ के जैसा लग रहा है। मैं अपने बेटे को लेकर दिखाने आया था। यहां फोटो और वीडियो बहुत ही खूबसूरत आ रहा है। मैंने अपना और बेटे का सेल्फी भी लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई:एम्स पुलिस ने कुख्यात अपराधी की 52 हजार की बाइक जब्त की
    Next Article
    मथुरा में 6 दिन में लूट की दो वारदात:नेशनल हाइवे पर एक किलोमीटर के दायरे में पहले नगदी लूटी,फिर सोना लेकर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment