Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 6 दिन में लूट की दो वारदात:नेशनल हाइवे पर एक किलोमीटर के दायरे में पहले नगदी लूटी,फिर सोना लेकर फरार

    4 hours ago

    1

    0

    मथुरा में आगरा-दिल्ली नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने छह दिन के भीतर एक किलोमीटर के दायरे में दो बड़ी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सामने चुनौती खड़ी कर दी है। पहले 25 लाख रुपए की नकदी से भरा बैग टप्पेबाजी की गई, जबकि दूसरी घटना में करीब 550 ग्राम सोने-चांदी के आभूषणों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए। दोनों मामलों के खुलासे के लिए एसएसपी ने विशेष टीमें गठित कर जांच तेज कर दी है। 20 जुलाई को 25 लाख रुपए से भरा बैग उड़ाया 20 जुलाई की शाम राधा वैली के पास प्लाईवुड व्यापारी निलेश अग्रवाल के कर्मचारी 25 लाख रुपए से भरा बैग लेकर कार से जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने चालक से कहा कि कार के इंजन से ऑयल निकल रहा है। चालक जैसे ही गाड़ी रोककर बोनट देखने लगा, बदमाशों ने कर्मचारियों का ध्यान भटकाया और नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। बैग गायब होने का पता चलते ही कर्मचारियों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। थाना हाईवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी पुलिस इस वारदात के खुलासे के लिए एसएसपी श्लोक कुमार ने सर्विलांस, थाना हाईवे, फरह, रिफाइनरी और एसओजी सहित पांच टीमें लगाईं। पुलिस अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल बाइक और आरोपियों की तलाश में आसपास के जिलों में भी दबिश दी जा रही है। पांच दिन बाद फिर वारदात, 85 लाख के आभूषण लेकर फरार पहली घटना का खुलासा भी नहीं हो पाया था कि शुक्रवार शाम थाना हाईवे क्षेत्र में बदमाशों ने दूसरी बड़ी वारदात कर दी। इस बार निशाना एक कूरियर कर्मचारी बना, जो सर्राफा व्यापारियों के करीब 550 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण दिल्ली भेजने की तैयारी कर रहा था। गोवर्धन चौराहे के पास बस में पार्सल रखा जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बदमाश मौका पाकर करीब 85 लाख रुपए मूल्य के आभूषणों से भरा बैग लेकर बाइक से फरार हो गए। रेकी के बाद वारदात की आशंका पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले से रेकी की थी और उन्हें पार्सल भेजे जाने की पूरी जानकारी थी। इसी योजना के तहत उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी और सर्विलांस के आधार पर जांच एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। कई पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही हैं। साथ ही व्यापारियों और संबंधित कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों मामलों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    6 लेन फ्लाईओवर पर फिदा हुए गोरखपुरवासी:जगमगाती लाइटों में जमकर बना रहें रील, शाम होते लग रही भीड़, मिला बेहतरीन सेल्फी स्पॉट
    Next Article
    पूर्व मंत्री बोले- पीएम मोदी पर देश को भरोसा नहीं:सलीम शेरवानी ने कहा- बीजेपी ने भगवान के मंदिर को भी नहीं छोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment