Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    6 दिन से लापता बुजुर्ग का शव नदी में मिला:सब्जी लेने निकले थे, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में छह दिन से लापता 57 वर्षीय बुजुर्ग का शव शुक्रवार शाम पांडु नदी में उतराता मिला। वह 18 अक्टूबर को साइकिल से सब्जी लेने निकले थे, लेकिन घर नहीं लौटे। परिजनों ने काफी तलाश के बाद 19 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने नदी में तीन दिन तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिस पुल के पास से बुजुर्ग के लापता होने की आशंका है, वहां सुरक्षा रेलिंग भी गायब है। सब्जी लेने निकले, फिर नहीं लौटे मर्दनपुर निवासी नारायण सिंह (57) प्राइवेटकर्मी थे। परिवार में पत्नी शशि सिंह और दो बेटे सुखवीर सिंह व विनय सिंह हैं। बेटे विनय के मुताबिक, उनके पिता 18 अक्टूबर की शाम साइकिल से सब्जी लेने निकले थे। रात करीब आठ बजे उनकी मां की फोन पर नारायण सिंह से बात हुई थी। इसके बाद रात नौ बजे से उनका मोबाइल बंद आने लगा। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 19 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कराई गई। छह दिन बाद पांडु नदी में मिला शव पुलिस ने नदी में गिरने की आशंका के चलते पांडु नदी में तीन दिन तक सर्च अभियान चलाया। हालांकि, इस दौरान कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार शाम गुजैनी गांव के पुल से करीब दो किलोमीटर दूर नदी में नारायण सिंह का शव उतराता मिला। छह दिन बाद शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने मौत की वजह स्पष्ट करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। पुल की रेलिंग गायब, हादसे का खतरा नारायण सिंह की मौत के बाद पुल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों ने संबंधित विभाग से पुल पर सुरक्षा रेलिंग लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल के दोनों तरफ रेलिंग गायब है, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक, इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। हालांकि, बुजुर्ग की मौत का पुल की रेलिंग से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। गुजैनी थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हत्या, आत्महत्या और हादसे समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में स्कूटी की डिग्गी से 50 हजार रुपये चोरी:टोपी पहने युवक CCTV में कैद, कैश लेकर फरार
    Next Article
    सीतापुर के वैज्ञानिक का इजराइल में चयन:चवाबेगमपुर के डॉ. बृजेश मिश्रा इजराइल की यूनिवर्सिटी में बने शोध वैज्ञानिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment