Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में कांग्रेस का किसान बचाओ अभियान की बैठक कल:कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल होंगे शामिल

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज में कांग्रेस की संविधान सुरक्षा परिषद एवं किसान मजदूर मंच 25 अक्टूबर यानी रविवार को 'सामाजिक न्याय पर व्याख्यान माला' और किसान बचाओ अभियान विषय पर एक दिवसीय बैठक करने जा रही है। यह कार्यक्रम अलोपीबाग स्थित अखिल भारतीय सरदार बल्लभ भाई पटेल संस्थान में आयोजित किया जाएगा। किसान मजदूर मंच के अध्यक्ष नारायण सिंह पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल शामिल होंगे। इस दौरान पार्टी जातीय जनगणना (Caste Census), 50% आरक्षण की सीमा हटाने, और सरकारी नौकरियों व संस्थाओं में दलितों, पिछड़ों (OBC) और आदिवासियों के प्रतिनिधित्व को लेकर, प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आने वाले पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और 'किसान बचाओ' अभियान के तहत फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, गन्ना मूल्य भुगतान में देरी, छुट्टा/आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान और खाद-बीज की किल्लत जैसे स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेगी। ​वहीं आगामी चुनाव को लेकर स्थानीय और विधानसभा उपचुनावों के दौरान प्रशासनिक मशीनरी, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पुलिस पर सत्ताधारी दल के पक्ष में काम करने, वोटर लिस्ट में नाम काटने और विपक्षी मतदाताओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों को उठाया जाएगा। ​कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा और कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, सीडब्ल्यूसी सदस्य कमलेश्वर सिंह, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिन्द, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र निषाद तथा प्रदेश ओबीसी विभाग अध्यक्ष मनोज यादव शामिल रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में पीईटी परीक्षा की तैयारी:16 केंद्रों पर कल होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बरेली-मथुरा कैंट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
    Next Article
    महराजगंज में बिना काम के 181 श्रमिकों की ऑनलाइन हाजिरी:चार जिम्मेदारों पर कार्रवाई की तैयारी, जांच में खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment