Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेरिस में हमलावर ने राह चलते लोगों पर गोलियां चलाई:1 की मौत, 4 घायल, संदिग्ध गिरफ्तार; इस साल मास शूटिंग का 11वां मामला

    20 hours ago

    2

    0

    फ्रांस के पेरिस के पास शुक्रवार को हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मेयर के मुताबिक, हमलावर ने अलग-अलग जगहों पर लोगों पर गोलियां चलाईं। फ्रांस में इस साल गोलीबारी का यह 11वां मामला है। पुलिस ने ट्रैप शहर के पास से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि फायरिंग क्यों की गई और इसके पीछे क्या वजह थी। गोलीबारी के बाद पुलिस अलर्ट पर है। फ्रांस की आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करने वाली एजेंसी भी मामले पर नजर रख रही है। मारा गया व्यक्ति अफ्रीकी मूल का है एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी में मारा गया व्यक्ति अफ्रीकी मूल का है। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। वह भी अफ्रीकी मूल का है। फ्रांस में यह घटना ऐसे समय हुई है, जब महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों पर बढ़ते खर्च को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले हफ्ते कई शहरों में प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी। इसके बाद सरकार ने शनिवार को होने वाले प्रदर्शनों के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है। इस साल फ्रांस में हुई गोलीबारी की बड़ी घटनाएं 9 मई, विलर्स एन आर्थीस: एक पुलिस अधिकारी ने अपनी पूर्व पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। 11 मई, नीस: प्लेस डेस अमरीलिस में गाड़ी से की गई गोलीबारी (drive-by shooting) में 2 लोगों की मौत हुई और 6 अन्य घायल हुए। 26 मई, ग्रेनोबल: चलती गाड़ी से हुई गोलीबारी में 1 व्यक्ति की मौत और 3 लोग घायल हुए। 17 जुलाई, कारकासोन: एक कार से की गई फायरिंग में 1 महिला की मौत हुई और 4 लोग घायल हुए। 30 अगस्त, मार्सिले: ड्राइव-बाय शूटिंग में 1 व्यक्ति की मौत हुई और 4 अन्य लोग घायल हुए। 6 सितंबर, कायेन, फ्रेंच गयाना: एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में 4 लोग घायल हुए। पिछले हफ्ते दुकानों में लूटपाट और इमारतों में आगजनी हुई थी 17 अक्टूबर को फ्रांस के पेरिस समेत कई शहरों में महंगाई और सरकारी नीतियों के खिलाफ बड़े प्रदर्शन हुए थे। शुरुआत में प्रदर्शन शांतिपूर्ण थे, लेकिन बाद में कई जगह हिंसा फैल गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने दुकानों में लूटपाट की, पुलिस से भिड़ गए और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया। फ्रांस में महंगाई, ईंधन की बढ़ती कीमतों और सरकारी सेवाओं में कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी है। हिंसा के बाद 2,500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि सुरक्षा बलों के करीब 1,000 सदस्य घायल हुए थे। शनिवार को कई बड़े संग्रहालय बंद रहेंगे हिंसा रोकने के लिए फ्रांस सरकार ने शनिवार को सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। पेरिस के लौवर, ओरसे और पिकासो संग्रहालय बंद रहेंगे। अधिकारियों को संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने और अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने 6 शहरों में प्रदर्शनों पर रोक लगाई गई है। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… बांग्लादेश की जेलों में करीब 250 भारतीय कैदी फंसे: कई की सजा पूरी फिर भी कैद; नागरिकता साबित नहीं होने से वापसी अटकी बांग्लादेश की जेलों में 238 भारतीय कैदी बंद हैं। इनमें 168 ऐसे हैं, जिनकी सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन वे अब तक भारत नहीं लौट पाए हैं। इनमें से कई कैदियों की भारतीय नागरिकता साबित नहीं हुई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    तीन देशों में एक साथ हिली धरती, सुबह-सुबह दहशत में आए लोग, तिब्‍बत में भूकंप से 16 लोगों की गई थी जान
    Next Article
    बांग्लादेश की जेलों में करीब 250 भारतीय कैदी फंसे:कई की सजा पूरी फिर भी कैद; नागरिकता साबित नहीं होने से वापसी अटकी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment