Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    60 साल के करियर में ऐसा माहौल नहीं देखा, CJP Protest पर पुलिसिया कार्रवाई से नाराज Mallikarjun Kharge

    11 hours ago

    1

    0

    सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन और संसद चलो मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।हम अपनी बात कहने कहां जाएं?संसद परिसर में अपनी बात रखते हुए खड़गे ने कहा, "हम देश में हो रहे अन्याय, उत्पीड़न और दबाव के मुद्दों को संसद में उठाना चाहते थे और इसके लिए समय मांगा था। लेकिन जैसे ही मैंने इस विषय पर बोलना शुरू किया, मेरा माइक बंद कर दिया गया। क्या इसी को लोकतंत्र कहते हैं? अगर आप लोकतंत्र में चर्चा ही नहीं कराना चाहते और हमारी आवाज सुनना ही नहीं चाहते, तो हम अपनी बात कहने कहां जाएं?"उन्होंने आगे सरकार से सवाल पूछते हुए कहा, "हम यह भी जानना चाहते हैं कि बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ क्या बातचीत हुई और उनकी आंतरिक बैठक में क्या फैसले लिए गए? जनता को यह सच्चाई बताना बेहद जरूरी है। इसीलिए हमने इस विषय पर सदन में चर्चा और गृह मंत्री के आधिकारिक बयान की मांग की थी। फ्लोर लीडर्स को इस पर बोलने का मौका मिलना चाहिए था।" #WATCH | Delhi: On Police action during CJP protest march yesterday, Congress president and Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge says, "...We sought time to raise in Parliament the issue of injustice, oppression and pressure being unleashed. But as soon as I uttered a word, the mic… pic.twitter.com/wXJKOEGaH6— ANI (@ANI) July 21, 2026 इसे भी पढ़ें: Cockroach Janta Party Protest | जंतर-मंतर पर CJP का फिर हल्लाबोल! संसद जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा कड़ी, 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायललोकतंत्र खत्म करने की कोशिश कर रही भाजपाखड़गे ने सरकार की कार्यशैली पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा, "सरकार लोकतंत्र को पूरी तरह खत्म करने की कोशिश कर रही है। अपने 60 साल के राजनीतिक जीवन में मैंने कभी ऐसा माहौल नहीं देखा। आज देश अराजकता की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री इसे नियंत्रित नहीं करना चाहते और न ही संसद में कोई जवाब देना चाहते हैं। हम सरकार के इस रवैये की कड़ी निंदा करते हैं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP Jantar Mantar Protest Day 24 Updates: अब हम नहीं जाएंगे, सरकार आएगी...जंतर-मंतर से कॉकरोचों की हुंकार
    Next Article
    भारतीय नाविकों की मौत पर भारत सख्त, रूसी दूतावास के प्रभारी अधिकारी को किया तलब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment