Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कालिंदी विहार 100 फुटा मार्ग पर भीषण जाम:निर्माण कार्य और बारिश से बढ़ी मुश्किलें, वाहन फंसे

    5 hours ago

    1

    0

    कालिंदी विहार के 100 फुटा मुख्य मार्ग पर सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य और लगातार बारिश के कारण मंगलवार दोपहर भीषण जाम लग गया। सड़क का एक हिस्सा निर्माण कार्य के चलते बंद है, जबकि 13 दिन पहले धंसे नाले की मरम्मत शुरू न होने से आवागमन बाधित रहा। निर्माण एजेंसी ने सुरक्षा कारणों से सर्विस रोड को भी बंद कर दिया है। ऐसे में पूरे यातायात का दबाव सड़क के सीमित हिस्से पर आ गया, जिससे मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लगातार दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने भी स्थिति को और जटिल बना दिया। जाम खुलवाने के लिए संबंधित एजेंसी के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे और यातायात को सुचारु करने का प्रयास करते रहे। हालांकि, बारिश के बाद निकली हल्की धूप और उमस के बीच वाहन चालकों और राहगीरों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माण कार्य की धीमी गति और धंसे नाले की समय पर मरम्मत न होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने और यातायात व्यवस्था को जल्द सामान्य करने की मांग की है। गौरतलब है कि कालिंदी विहार का 100 फुटा मार्ग शहर के प्रमुख संपर्क मार्गों में से एक है। इसी मार्ग पर दो दर्जन से अधिक अस्पताल संचालित हैं। ऐसी स्थिति में यदि किसी आपातकालीन स्थिति में एम्बुलेंस जाम में फंस जाए, तो मरीजों की जान को खतरा हो सकता है। हालांकि, मंगलवार को राहत की बात यह रही कि जाम के दौरान कोई गंभीर मरीज ले जा रही एम्बुलेंस इसमें नहीं फंसी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कालिंदी विहार में सीवर धंसा, 10 फुट सड़क ध्वस्त:बरसात में हुआ हादसा, वर्षों से अधूरे सड़क निर्माण की मांग
    Next Article
    प्रसूताओं को नहीं मिला जननी सुरक्षा योजना का लाभ:अयोध्या में 5,037 प्रसव हुए, 2,809 महिलाओं का भुगतान अब भी लंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment