Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कालिंदी विहार में सीवर धंसा, 10 फुट सड़क ध्वस्त:बरसात में हुआ हादसा, वर्षों से अधूरे सड़क निर्माण की मांग

    5 hours ago

    1

    0

    वार्ड-60 के कालिंदी विहार डी-ब्लॉक में मुख्य सड़क का करीब 10 फुट हिस्सा सीवर लीकेज और बरसात के कारण धंस गया। इस घटना से स्थानीय निवासियों में रोष है। सोमवार शाम अचानक हुए इस हादसे के बाद सड़क पर एक गहरा गड्ढा बन गया। सड़क धंसने के कुछ देर बाद एक गाय भी इस गहरे गड्ढे में गिर गई। स्थानीय निवासियों ने कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस सड़क का निर्माण कार्य वर्षों से अधूरा पड़ा है। इस संबंध में क्षेत्रीय पार्षद, विधायक और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह एक संपर्क मार्ग है, जिसका उपयोग मुख्य मार्ग पर जाम लगने की स्थिति में भारी और अन्य वाहन करते हैं। बरसात के दौरान सीवर लीकेज के कारण सड़क की नींव कमजोर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। आरोप है कि संबंधित विभाग ने समस्या के स्थायी समाधान के बजाय केवल मिट्टी और मलबा डालकर खानापूर्ति की है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क धंसने से एक गृहस्वामी को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सीवर और सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया तो बरसात के मौसम में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर कलेक्ट्रेट मस्जिद विवाद:हिंदू संगठनों ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, बोले- अवैध कब्जा हटाए प्रशासन
    Next Article
    कालिंदी विहार 100 फुटा मार्ग पर भीषण जाम:निर्माण कार्य और बारिश से बढ़ी मुश्किलें, वाहन फंसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment