Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    600 शहरी लाभार्थियों को पीएम आवास की पहली किस्त जारी:सीएम योगी ने 6 करोड़ रुपए ऑनलाइन हस्तांतरित किए

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर के शहरी गरीबों को पक्के आवास उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने सोमवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 के तहत जिले के 600 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में छह करोड़ रुपये की धनराशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। यह राशि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल क्लिक के माध्यम से हस्तांतरित की। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने सदर विधायक योगेश वर्मा, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह और पीओ डूडा संगीता सिंह की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग देखी और सुनी। कार्यक्रम के बाद विधायक योगेश वर्मा और जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र भी वितरित किए। इस मौके पर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल पक्का घर नहीं, बल्कि गरीबों के लिए सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भर भविष्य की गारंटी है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीबों के पक्के घर के सपने को साकार होते बताया। उन्होंने लाभार्थियों से सहायता राशि का सदुपयोग कर गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने की अपील की। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह योजना गरीबों के जीवन में सम्मान और सुरक्षा का आधार बन रही है। उन्होंने अधिकारियों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुल 90 हजार लाभार्थियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त भेजी गई है। इसमें जनपद खीरी के नगरीय निकायों के 600 लाभार्थी शामिल हैं। कार्यक्रम का संयोजन पीओ डूडा संगीता सिंह ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी में रिटायर्ड फौजी ने की हर्ष फायरिंग, VIDEO:मैनपुरी में दूल्हा-दुल्हन के स्टेज पर एंट्री लेते ही हवा में दागी गोलियां
    Next Article
    हाथरस सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत:गुस्साई भीड़ ने आलू लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगाई आग, ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment